स्पाइडर-मैन की बीवी का हेयर स्टाइल कॉपी करती दिखी ‘भूत बंगला’ एक्ट्रेस, लोग बोले- मीशो की जेंडाया

अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में नजर आई इस एक्ट्रेस ने जैसे ही ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया लोगों को उन्हें देख स्पाइडर मैन की बीवी जेंडाया का लुक ध्यान में आ गया.

नया स्टाइल ट्राय करना सेलेब्रिटीज के बीच कोई नई बात नहीं लेकिन कई बार ये स्टाइल भारी भी पड़ जाता है. वामिका गब्बी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल वामिका ने सोशल मीडिया पर अपने नए हेयरकट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वामिका पहले तो हेयर स्टाइलिस्ट के साथ डिस्कशन करती दिखती हैं. हेयर स्टाइलिस्ट के हाथ में फोन था और वो कुछ देख रहे थे शायद ये चर्चा वामिका के नए हेयरस्टाइल पर ही हो रही थी. इसके बाद अगले ही सीन में वामिका नए अंदाज में नजर आती हैं. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं वामिका ने अपने बाल बिल्कुल ही शॉर्ट करा लिए हैं. अब नया हेयरस्टाइल दिखा तो तारीफ के साथ साथ कम्पैरिजन भी होने लगा.

वामिका ने कॉपी किया हॉलीवुड स्टार का लुक?

वामिका गब्बी ने ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर किया तो तारीफ भरे कमेंट्स की लाइन लग गई. इनमें एक आयुष्मान खुराना भी थे. आयुष्मान ने वामिका के डेयरिंग नेचर को हाईलाइट करते हुए लिखा, ये सिर्फ तू ही कर सकती है गैब्स. आयुष्मान के अलावा तमाम लोगों ने वामिका के नए लुक को किलर बताया लेकिन अगर आप हॉलीवुड फिल्में देखते हैं और वहां के पॉपुलर चेहरों से वाकिफ हैं तो तुरंत समझ जाएंगे कि पंजाबी एक्ट्रेस ने किसे कॉपी किया है. जिन्हें पता है वो तो समझ ही गए होंगे लेकिन अगर आप नहीं जानते कि हॉलीवुड में कौनसी एक्ट्रेस फिलहाल इस लुक के लिए पॉपुलर है तो बता दें कि उनका नाम जेंडेया है. जेंडेया ने हाल में यानी कि 23 जून को अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं इनमें उनका हेयरस्टाइल कुछ इसी तरह का था. इसके बाद 26 जून को भी उन्होंने दो तस्वीरें शेयर कीं. इनमें भी उनका वही स्टाइल दिखा था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

जेंडेया की तस्वीरों के ठीक एक महीने बाद वामिका ने इस ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर किया. यही वजह रही कि फैन्स ने तुरंत वामिका के लुक को जेंडेया से कनेक्ट कर लिया. दरअसल जेंडेया इन दिनों अपनी फिल्म स्पाइडरमैन:ब्रैंड न्यू डे को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा  द ओडिसी में भी नजर आईं. वही फिल्म जो ग्लोबल लेवल पर चर्चा में छाई हुई है. अब इस चर्चित सेलेब के लुक का इंडियन वर्जन दिखा तो एक यूजर ने सोशल मीडिया का नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाते हुए कमेंट किया, मीशो की जेंडेया. एक ने लिखा, अरे ये क्या जेंडेया का स्टाइल कॉपी पेस्ट कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *