1600 करोड़ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ कमाकर हुई पस्त, ये क्या, OTT पर आते ही दुनियाभर में बनी नंबर वन

1600 करोड़ की वो एक्शन फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1100 करोड़़ कमाए. लेकिन OTT पर आते ही रंग दिखाने लगी है. इसमें जादू से से लेकर एक्शन तक सब मौजूद है, आप भी देखें और बताएं कैसी है ये फिल्म.

हॉलीवुड मूवी ‘ही मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ बॉक्स ऑफिस पर बेशक रंग नहीं जमा सकी लेकिन OTT की दुनिया में इसका सिक्का चल गया है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की लाइव-एक्शन फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका प्रोडक्शन बजट करीब 170 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1626 करोड़ रुपये था. दुनियाभर में कलेक्शन सिर्फ 114 मिलियन डॉलर (लगभग 1090 करोड़ रुपये) ही रह गया. इस तरह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीर निशाने पर मारने में चूक गई, लेकिन इस अमेजन प्राइम वीडियो पर रंग जमा दिया है.

आखिर दर्शकों ने क्या नकारा?

फ्लॉप होने की कई वजहें बताई जा रही हैं. सबसे बड़ी समस्या बिग बजट था. 80s के दशक के टॉय और कार्टून फ्रैंचाइजी को आधुनिक दर्शकों तक पहुंचाने में मार्केटिंग असफल रही. नई पीढ़ी का ही-मैन से ज्यादा परिचय नहीं था. इस तरह फिल्म के दर्शकों के साथ पूरी तरह तार नहीं जुड़ पाए. हालांकि रोटन टोमाटो पर क्रिटिक्स स्कोर 67 प्रतिशत और ऑडियंस स्कोर 86-88 प्रतिशत रहा, यानी जिन्होंने देखा उन्हें पसंद आई.

 

 

फिल्म का निर्देशन ट्रैविस नाइट ने किया है. कहानी प्रिंस एडम की है, जो पृथ्वी पर पला-बढ़ा और बाद में एटरनिया लौटकर ही-मैन बनता है. उसे स्केलेटर से लड़ना पड़ता है. लीड रोल निकोलस गैलिट्जिन, जेरेड लेटो, इड्रिस एल्बा और कैमिला मेंडेस शामिल हैं.

OTT पर बनी सुपरहिट

बॉक्स ऑफिस की नाकामी के बावजूद अमेजन ने फिल्म को जल्दी स्ट्रीमिंग पर उतार दिया. 22 जुलाई 2026 को यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हो गई. थिएटर रिलीज के सिर्फ 47 दिन बाद. प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही फिल्म दुनियाभर में ट्रेंडिंग नंबर वन पर पहुंच गई. कई देशों में टॉप चार्ट्स पर छाई हुई है. दर्शक अब घर बैठे ही-मैन की पावर का मजा ले रहे हैं.

यह फिल्म 1987 की डोल्फ लुंडग्रेन वाली फिल्म के बाद दूसरी लाइव-एक्शन एडप्टेशन है. स्ट्रीमिंग की दुनिया में कुछ भी संभव है. जो फिल्में कई बार दर्शकों से महरूम रह जाती हैं वो ही ओटीटी पर मशहूर हो जाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *