Parliament Monsoon Session LIVE: पैलेट गन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Parliament Live: ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ लोकसभा में पेश हो गया है. जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मंगलवार को सदन में चर्चा होगी. मंगलवार को भी सदन में हंगामें के आसार नजर आते हैं.नई दिल्ली:

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मंगलवार को भी हंगामें के आसार हैं. पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026′ संसद में पेश हो चुका है. जिस पर आज चर्चा होगी. इससे पहले संसद भवन में सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर संसद पुस्तकालय भवन में NDA सांसदों की बैठक हुई. 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हुई.  ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ पर चर्चा होनी है. बता दें कि इस बिल पर पिछले कई दिनों से गतिरोध चल रहा था. लेकिन अब सभी राजनीतिक दल सहमत हुए हैं.

पीएम मोदी NDA की बैठक को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है. जिसे प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *