सनी देओल की वो 6 फिल्में, 26 साल के करियर में जिन्हें मिली A रेटिंग, बिना कट के बटवारा 1947 होगी सातवीं, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा होगा हाल

बटवारा 1947 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जिसे सीबीएफसी ने ए रेटिंग दी है, जिसके चलते यह सनी देओल की सातवीं ए रेटिंग फिल्म बन गई है.

जहां सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के फिल्मों में कट लगाए जाने की अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं तो वहीं सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बटवारा 1947 ने रिलीज से पहले इस मामले में इतिहास रच दिया है. दरअसल, सीबीएफसी ने बिना किसी कट के ऐतिहासिक ड्रामा को रिलीज की मंजूरी दे दी है. सूत्रों द्वारा एएनआई को मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएफसी ने फिल्म में कोई कट नहीं लगाए हैं. हालांकि सनी देओल की फिल्म को ए यानी अडल्ट का सर्टिफिकेट दिया है, जिसके अनुसार, 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली बटवारा 1947 को देख पाएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म सनी देओल की 26 साल के करियर में 7वीं फिल्म होगी, जिसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है.

सनी देओल की 6 ए रेटेड फिल्में

1. चैंपियन

सनी देओल की पहली ए रेटिंग वाली फिल्म चैंपियन थी, जो साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म का बजट 11 से 12 करोड़ का बताया जाता है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.50 करोड़ की ही कमाई हासिल की. इस लिहाज से यह फ्लॉप साबित हुई.

2. फर्ज 

दूसरी फिल्म फर्ज है, जो 2001 में रिलीज हुई थी. 8 से 9 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म ने 10.25 करोड़ की ही कमाई हासिल की, जिसके चलते यह भी फ्लॉप की लिस्ट में शुमार है.

3. कर्ज द बर्डन ऑफ ट्रुथ

तीसरी 2002 में आई कर्ज का बजट 11 करोड़ था. लेकिन फिल्म ने सिर्फ 9.25 करोड़ की कमाई हासिल की. इसके चलते यह डिजास्टर साबित हुई है.

4. जानी दुश्मन

चौथी फिल्म जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी है, जो 2002 में रिलीज हुई ती. फिल्म को 15-16 करोड़ के बजट में बनाया गया. लेकिन 11.75 करोड़ की ही कमाई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हासिल कर पाई. इसके चलते यह डिजास्टर साबित हुई.
मोहल्ला अस्सी

5. मोहल्ला अस्सी

2018 में आई मोहल्ला अस्सी को ए रेटिंग मिली थी, जिसने 12-13 करोड़ के बजट में केवल 2.50 करोड़ की कमाई हासिल की. इसके चलते यह डिजास्टर साबित हुई. खास बात यह है कि राजनीतिक विवादों के कारण चर्चा में रही, जिसके चलते यह देरी से रिलीज हुई.

6. चुप

2022 में सनी देओल की चुप रिलीज हुई ती, जिसका बजट 25 करोड़ के आसपास था. लेकिन फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 13.75 करोड़ ही हो पाया. इसके चलते यह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई.

7. बटवारा 1947 का कैसा होगा हालफिल्म बनाने वालों को 23 जुलाई को CBFC का सर्टिफिकेट मिला और वेबसाइट से पता चलता है कि 145.34 मिनट की ऐतिहासिक ड्रामा बटवारा लगभग 2 घंटे 25 मिनट की होने वाली है. असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ से प्रेरित यह फिल्म 1947 में भारत के बंटवारे के समय की एक भावुक कहानी दिखाती है. कहानी एक परिवार की है, जो लाहौर में बसता है और एक हिंदू घर में रहने लगता है. उनकी जिंदगी में एक मोड़ तब आता है जब वे एक बुज़ुर्ग हिंदू महिला से मिलते हैं, जो उस घर को छोड़ने से इनकार कर देती है जहां उसने अपनी पूरी जिंदगी बिताई है. फिल्म को ए रेटिंग मिलने के बाद देखना होगा कि पिछले 6 रेटिंग वाली फिल्मों की तरह सनी देओल की इस फिल्म का भी हाल होगा या गदर और बॉर्डर के जैसे ये भी हिट साबित होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *