पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों का दिया मुंहतोड़ जवाब, सुपरस्टार ने मुआवजे में जीते 130 करोड़, नई मूवी में बने दुनिया के सबसे अकेले-दुखी इंसान

इस एक्टर की बीवी ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए. पत्नी पर किया केस तो मुआवजे में मिले 130 करोड़, अब लंबे समय बाद हॉलीवुड में लेकर आ रहा दुनिया के सबसे अकेले और दुखी इंसान की हॉरर मूवी.

हॉलीवुड में जॉनी डेप की वापसी की चर्चा जोरों पर है. चार्ल्स डिकेंस के क्लासिक उपन्यास ‘ए क्रिसमस कैरल’ पर आधारित फिल्म ‘एबेनेजर: ए क्रिसमस कैरल’ का ट्रेलर सिनेमाकॉन में दिखाया गया, जिसमें डेप एबेनेजर स्क्रूज के किरदार में नजर आ रहे हैं. दिलचस्प यह है कि उन्हें इस किरदार में पहचान पाना मुश्किल हो रहा है. भारी मेकअप, ग्रे बाल, मैले मटन चॉप्स और पीले दांतों के साथ वह एकदम अलग दिख रहे हैं. फिल्म 13 नवंबर 2026 को पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज होगी.

डायरेक्शन हॉरर फिल्मों के लिए पहाचने जाने वाले टी वेस्ट का है, जो कहानी के भूतिया और डार्क पहलुओं पर फोकस कर रहे हैं. लंदन की सेटिंग में स्क्रूज के अतीत, वर्तमान और भविष्य के भूतों से मुलाकात की कहानी है. कास्ट में डेप के साथ रूपर्ट ग्रिंट (बॉब क्रैचिट), एंड्रिया राइजबरो, इयान मैककेलन, डेजी रिडली, ट्रैमेल टिलमैन समेत कई नाम शामिल हैं.

घरेलू हिंसा केस के बाद पहली बड़ी फिल्म

यह फिल्म डेप की 2022 के हाई-प्रोफाइल डिफेमेशन ट्रायल के बाद पहली बड़ी हॉलीवुड स्टूडियो प्रोजेक्ट है. अप्रैल से जून 2022 तक वर्जीनिया के फेयरफैक्स कोर्ट में चले मुकदमे में डेप ने पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड पर मुकदमा किया था. हर्ड ने 2018 के वाशिंगटन पोस्ट ऑप-एड में खुद को घरेलू हिंसा की शिकार बताया था (बिना डेप का नाम लिए).

जूरी ने तीनों मामलों में हर्ड को दोषी ठहराया और डेप को 10 मिलियन डॉलर कम्पेनसेटरी तथा 5 मिलियन डॉलर पनिटिव डैमेज दिए (पनिटिव बाद में कानून के तहत घटाकर 3.5 लाख डॉलर हुए, इस तरह कुल 130 करोड़ रुपये). हर्ड को उनके काउंटरक्लेम में 20 लाख डॉलर मिले. इस केस के बाद डेप के करियर पर असर पड़ा था. उन्होंने कुछ इंडिपेंडेंट फिल्में कीं, लेकिन ‘एबेनेजर’ उनका मेजर स्टूडियो रिटर्न है.

जॉनी डेप के फैन्स के लिए खास पेशकश

डेप ने सिनेमाकॉन में खुद ट्रेलर पेश करते हुए कहा कि वे बचपन से इस कहानी के दीवाने रहे हैं. टी वेस्ट के ऑफर को उन्होंने विशेषाधिकार बताया. फैंस ने उनकी वापसी पर जोरदार तालियां बजाईं. फिल्म की कहानी डिकेंस के 1843 के नॉवेला पर आधारित है, लेकिन वेस्ट के अंदाज में यह थ्रिलिंग घोस्ट स्टोरी बनेगी. प्रोडक्शन लंदन में हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *