Netflix पर आते ही ट्रेंड कर रही है ये हॉरर थ्रिलर, सिर्फ 1 घंटे 52 मिनट में छुड़ा देगी डर से पसीने, वीकेंड पर जरूर देखें

ओटीटी लवर्स के लिए नेटफ्लिक्स की नई फिल्म ‘द लास्ट हाउस’ में सस्पेंस और हॉरर का ऐसा तड़का है कि आप 1 घंटे 52 मिनट की इस मूवी से पल भर के लिए भी नजरें हटा नहीं पाएंगे.

The last house on Netflix: आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज इतना बढ़ गया है कि हर हफ्ते ढेरों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. यही नहीं, इस तरह की फिल्में आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगती हैं.  इन दिनों अपने रोमांचक माहौल बनाने के लिए किसी बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर फिल्म तलाश कर रही हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली हॉरर मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अकेले देखने के लिए लोहे का जिगर होना चाहिए. नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को एक ऐसी फिल्म आई है जिसने सस्पेंस और डर का ऐसा कॉकटेल बनाया है कि दर्शक अपनी कुर्सियों से चिपक जाएंगे. फिल्म का नाम है-‘द लास्ट हाउस’ (The Last House)

क्या है इस फिल्म का असली मसाला?

पिक्चर की कहानी में है फुल-टू-हाई वोल्टेज ड्रामा! यह एक ऐसी साइंस-फिक्शन हॉरर थ्रिलर है, जहां एक हंसता-खेलता परिवार अपने ही घर में बंधक बन जाता है. लेकिन ट्विस्ट ये है कि उन्हें किसी गुंडे या भूत ने नहीं, बल्कि खुद उनके ‘हाई-टेक’ स्मार्ट होम ने कैद कर लिया है.  घर के दरवाजे लॉक, खिड़कियां बंद और एआई (AI) बन गया है विलेन. अब इस डिजिटल चक्रव्यूह से यह परिवार कैसे बाहर निकलेगा, यही इस फिल्म की असली यूएसपी (USP) है. अगर आप ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों के दीवाने हैं, तो इस हॉलीवुड स्टाइल वाली इस देसी वाइब वाली फिल्म को मिस करने की भूल बिल्कुल मत करना.

इस डरावनी फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक घर के आस पास घूम रही है. मूवी में दो मुख्य किरदार  ग्रेटा ली और वैगनर मौरा है. फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि जैसे ही आपको लगेगा कि अब सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल हो रहा है, तभी कहानी में अचानक खौफनाक ट्विस्ट आता है, जो आपकी रूह को कंपा सकता है.

the last house movie pic

the last house

आखिरी मिनट तक बना रहता है सस्पेंस

अक्सर लोग बहुत लंबी फिल्मों से कतराते हैं, लेकिन इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म के साथ ऐसा नहीं है. यह फिल्म मात्र 1 घंटे 52 मिनट की है और कम समय होने की वजह से ही मूवी की रफ्तार काफी तेज है. इस फिल्म में आपको कहीं पर भी सुस्ती नहीं दिखेगी. मेकर्स ने बिना किसी फालतू ड्रामे के सीधे मुद्दे और खौफनाक मंजर पर फोकस किया है. यही वजह है कि इस फिल्म का सस्पेंस आखिरी मिनट तक बना रहता है.द लास्ट हाउस एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है. जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. मशहूर रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी (IMDb) ने इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म को 10 में से 5.5 की रेटिंग दी है. सस्पेंस और हॉरर के शौकीनों के लिए यह रेटिंग एक बार फिल्म को आजमाने के लिए काफी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *