Spider-Man Brand New Day Review In Hindi: क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी के बाद टॉम हॉलैंड ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के साथ सिनेमाघरों में लौट आए हैं. जानें कैसी है मार्वल के सुपरहीरो की फिल्म.
Spider Man Brand New Day Review in Hindi: क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी के बाद टॉम हॉलैंड ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के साथ सिनेमाघरों में लौट आए हैं. टॉम हॉलैंड की द ओडिसी 17 जुलाई को रिलीज हुई थी और उनकी सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर- मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को रिलीज हो गई है. स्पाइडर मैन होमकमिंग (2017), स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम (2019) और स्पाइडर मैन नो वे होम (2021) के बाद चौथी बार टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन बनकर लौटे हैं. फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियन क्रेटन ने किया है.
आइए जानते हैं कैसी है स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे मूवी और क्या फिल्म में नजर आए डॉक्टर डूम? पढ़ें स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का रिव्यू
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की कहानी
फिल्म की शुरुआत वहां से होती हैं जहां सारे लोग पीटर पार्कर को भूल चुके हैं. लोगों को स्पाइडर-मैन तो याद है लेकिन वो पीटर पार्कर को भूल चुके हैं. इस तरह पीटर स्पाइडर मैन बनकर न्यूयॉर्क को अपराधियों से बचा रहा है और गुमनाम बनकर अपना काम कर रहा है. इसी बीच अच्छे और बुरे स्पाइडर मैन से भी पीटर पार्कर जंग लड़ रहा है. इन सबके बीच जीन ग्रे आती है जो अपनी ताकतों से सबको सम्मोहित कर लेती है. अब उसकी भी एक बैक स्टोरी है और स्पाइडर मैन कुछ ऐसा करता है कि आखिर में फिल्म में कोई विलेन नहीं होता. बस सब अपने अच्छे-बुरे से लड़ रहे होते हैं.
हां फिल्म में आपको हल्क भी नजर आएगा और पनिशर भी. कहानी एकदम सिम्पल रखी गई है. ये सोनी वाली स्पाइडर मैन है, याद रखिएगा, मार्वल वाला नहीं. इसलिए डॉक्टर डूम का आपका इंतजार बेकार जा सकता है.
ये सोनी का स्पाइडर-मैन है मार्वल का नहीं
सोनी का स्पाइडर मैन और मार्वल के स्पाइडर मैन में जमीन आसमान का अंतर है. जब सोनी का स्पाइडर मैन आता है तो उसमें मार्वल का ज्यादा दखल नजर नहीं आता है. ऐसा ही इस बार है, इसमें स्पाइडर मैन अपने आप से लड़ रहा है और उसका दुश्मन कोई नहीं है. बल्कि जो दुश्मन है वो भी वक्त की मारी है. कुल मिलाकर आप कुछ नया देखना चाह रहे हैं तो निराशा हाथ लग सकती है. ये पूरी तरह स्पाइडर मैन की फिल्म है. लेकिन इमोशंस का मारा स्पाइडर-मैन बेचारा ही आपको नजर आने वाला है.
हल्क भी आया. पनिशर भी आया, कैसा रहा एक्टिंग का हाल
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ में हल्क आता है वो हल्क जो हल्क बनते ही बेकाबू हो जाता है. उसका खुद पर काबू नहीं है तो वो किसी की क्या हेल्प कर सकता है. यानी वो उसी अवस्था में पहुंचा चुका है जहां वह पहली फिल्म में था. पनिशर भी फिल्म है, लेकिन वो भी जबरदस्ती की एंट्री लगती है. एमजे के फैन्स को निराशा होगी ज्यादा कुछ करने को है नहीं. स्पाइडर मैन को भूल चुकी है और वो उसका इस्तेमाल ऊबर की तरह करती है. एक्टिंग में टॉम हॉलैंड शानदार हैं. बाकी सब ठीक है.
इस फिल्म की जान जीन ग्रे यानी सैडी सिंक है. उन्होंने इस किरदार को शिद्दत के साथ निभाया है, उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही मार्वल की किसी मूवी में एंट्री मारेगी.
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
अगर स्पाइडर मैन के फैन हैं तो ये फिल्म आपके लिए ही है. अगर आप नए दर्शक है स्पाइडर मैन के तो निराशा हाथ लग सकती है. नो वे होम देखना जरूरी है. जो डॉक्टर डूम की झलक के लिए बैठे ते उन्हें जोर का झटका लग सकता है. कुल मिलाकर ये एक ऐसी फिल्म है जिसके जरिये ये बताया गया है कि अभी स्पाइडर मैन लौटेगा. बाकी एक बार देखी जा सकती हैय.