Avengers Doomsday Trailer: 4500 करोड़ी फिल्म, 23 सुपरहीरो पर भारी 1000 करोड़ी विलेन, देखें मार्वल की सबसे बड़ी मल्टीवर्स लड़ाई की पहली झलक

Avengers Doomsday Trailer: मार्वल की दुनिया के 23 सुपरहीरो से एक विलेन की भिंडत देखने को तैयार हो जाइए क्योंकि आ गया है एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर.

Avengers Doomsday Trailer: मार्वल के फैंस का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का मोस्ट अवेटेड पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. खास बात यह है कि फिल्म में कोई एक सुपरहीरो नहीं बल्कि 23 सुपरहीरो एक खूंखार विलेन से लड़ते हुए दिखाई देंगे. वहीं हाल ही में शेयर किए गए ट्रेलर में अलग अलग मार्वल की दुनिया के 23 हीरो साथ आते हुए नजर आ रहे हैं और यह ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद फ्रैंचाइजी का अब तक का सबसे बड़ा क्रॉसओवर लग रहा है.

एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर 

एवेंजर्स डूम्सडे ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी के साथ होती है कि एक बड़ा खतरा आने वाला है. जैसे-जैसे मल्टीवर्स में खतरा फैलता है मार्वल की दुनिया के जाने-पहचाने चेहरे एक मिशन के लिए तैयार होते हुए नजर आते हैं. लड़ाई शुरू होने से पहले क्रिस हेम्सवर्थ का थॉर सभी को एकजुट करने के लिए आगे बढ़ता है और उनसे कहता है, “अपनी छोटी-मोटी लड़ाइयों को भूल जाओ और बस एक बात याद रखो. अगर तुम वापस आओगे, तो भाई-बहन बनकर आओगे. लेकिन मेरी बात लिख लो, हमें एक चमत्कार की जरूरत होगी.”

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की हुई वापसी

ट्रेलर में खास बात यह भी है कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी देखने को मिली है. हालांकि, इस बार वह आयरन मैन के सूट में नजर नहीं आ रहे हैं. जबकि वह खतरनाक डॉक्टर डूम के रूप में नजर आ रहे हैं, जो मल्टीवर्स संकट के केंद्र में मालूम पड़ते हैं. हालांकि ट्रेलर में फिल्म की पूरी जानकारी नहीं मिलती. लेकिन फैंस 18 दिसंबर को फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में देखने के लिए तैयार हैं.

ट्रेलर में दिए ये सितारे 

मार्वल फिल्मों के जाने-पहचाने हीरो इस ट्रेलर में देखने को मिल रहे हैं. दरअसल, एवेंजर्स के साथ-साथ फैंटास्टिक फोर, वाकांडा के लोग और थंडरबोल्ट्स भी लड़ाई में शामिल होते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर के साथ यह भी कन्फर्म होता है कि MCU में कई मशहूर X-Men कैरेक्टर आ रहे हैं, जिनमें प्रोफेसर जेवियर, मैग्नेटो, साइक्लोप्स और मिस्टिक शामिल हैं. चैनिंग टैटम का गैम्बिट, जिसने ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में डेब्यू किया था, वह भी फिर से इस फिल्म में एक्शन करते दिख रहे हैं. इसके अलावा क्रिस हेम्सवर्थ के थोर और क्रिस इवांस के स्टीव रोजर्स का दोबारा मिलते नजर आ रहे हैं.

एवेंजर्स डूम्सडे के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के साथ ये फिल्ममेकर्स ‘इनफिनिटी वॉर’ और ‘एंडगेम’ के बाद इस फ्रैंचाइजी में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में एंथनी मैकी, पॉल रड, पेड्रो पास्कल, फ्लोरेंस प्यू, लेटिशिया राइट, सेबेस्टियन स्टैन, वैनेसा किर्बी, पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलन, जेम्स मार्सडेन और सिमु लियू भी नजर आएंगे. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके एक साल बाद ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ आएगी. फिल्म का बजट 1000 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 1000 करोड़ की फीस ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *