थलापति विजय ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, पेरेंट्स संग खास मौके पर कुछ यूं नजर आईं त्रिशा कृष्णन

तमिलनाडु के सीएम बने थलापति विजय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया. जबकि त्रिशा कृष्णन भी पहुंची. नई दिल्ली:

थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से चर्चा में हैं. वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि इस खास मौके पर उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. खास बात यह है कि इस खास मौके पर त्रिशा जहां अपने पेरेंट्स के साथ पहुंचीं तो वहीं विजय की पत्नी संगीता और बच्चे नजर नहीं आएं, जिसके कारण इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है.

परिवार संग पहुंचीं त्रिशा कृष्णन

शनिवार सुबह चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय शामिल हुए और समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस कार्यक्रम में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का आना. खासकर तब जब विजय के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर अटकलें चल रही हैं.

वीडियो में त्रिशा को फ्रंट सीट पर बैठे देखा जा सकता है. वहीं वह हंसते हुए बात करते हुए अपने साथ मौजूद लोगों के साथ नजर आ रही हैं. जबकि वह ट्रेडिशनल लुक में बालों में गजरा और गोल्डन साड़ी पहने दिख रही हैं. उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इससे पहले त्रिशा विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई थी.

त्रिशा और विजय को लेकर अटकलें

पिछले काफी समय से विजय का नाम त्रिशा से जुड़ता रहा है. दरअसल, दोनों घिल्ली (2004), थिरुपाची (2005), आथी (2006), कुरुवी (2008) और लियो में नजर आ चुके हैं, जिसके चलते फैंस उन्हें एक-दूसरे के साथ देखना पसंद करते हैं. हालांकि पिछले दिनों विजय की पत्नी संगीता के तलाक देने की खबरों के कारण विजय का नाम त्रिशा से फिर जुड़ गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *