तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को सामने आए अधिकतर एग्जिट पोल्स में एक्टर विजय की पार्टी को लेकर मिली जुली राय व्यक्त की गई. एक्सिस माई इंडिया ने जहां बड़ा उलटफेर करते हुए टीवीके को 98 से 120 के बीच सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, वहां अन्य एग्जिट पोल्स में उनकी सीटों की संख्या कम बताई गई हैं.
चुनाव में पार्टी की कम सीटें आने के अनुमान वाले एग्जिट पोल्स पर एक्टर विजय की पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि हमें इन आंकड़ों पर भरोसा नहीं है. पार्टी के प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी इस चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी और सरकार बनाएगी.
खबर अपडेट की जा रही है.