टीवी सीरियल का 6 मिनट 9 सेकंड का वो गाना जिसमें है इश्क और बदले की आग, 21 अगस्त से रिलीज हो रहा पाकिस्तानी ड्रामा

21 अगस्त को पाकिस्तानी ड्रामा नश्तर रिलीज हो गया है. बेशक सीरियल को लेकर वर्डिक्ट आना बाकी है. लेकिन इसके छह मिनट 9 सेकंड के गाने ने तो अभी से धूम मचाकर रख दी है. जिसमें इश्क और बदले की आग है.

हिंदी फिल्मों के गाने तो आपको बहुत पसंद आते होंगे. पाकिस्तानी गाने भी आपने बहुत सुने होंगे. लेकिन कैसा हो अगर किसी सीरियल का गाना आपके जेहन पर छा जाए. ऐसा ही कुछ इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. पाकिस्तानी ड्रामा ‘नश्तर’ के ओएसटी की इन दिनों हर जग धूम है. 20 अगस्त को इस पूरे गाने को रिलीज किया गया है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है. शानी अरशाद की आवाज में गाया यह गाना इमोशंस से भरपूर है और दर्शकों के दिलों को छू रहा है. ‘अपने जख्म को भर लो जो तुम खून-ए-दिल से हमारे…’ जैसे बोल ड्रामा की इंटेंस कहानी की ओर इशारा करते हैं.

‘नश्तर’ का ओएसटी शानी अरशाद ने गाया और लिखा है. शानी अरशाद पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्मों के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हैं. उन्होंने ‘तेरे बिन’ और ‘फितूर’ के अलावा और भी कई हिट ओएसटी दिए हैं. इस गाने में दर्द, प्यार और जज्बात का कॉकटेल है जो ड्रामा की थीम से पूरी तरह मैच करता है.

‘नश्तर’ की कहानी स्टार कास्ट की दमदार मौजूदगी

‘नश्तर’ दो अलग-अलग दुनियाओं की टक्कर की कहानी है. ताकत, महत्वाकांक्षा और रोमांस से भरी यह कहानी मजबूत व्यक्तित्वों को आमने-सामने लाती है. अचानक हुई मुलाकात से शुरू होकर यह सफर भावनाओं, मुश्किल फैसलों और जीवन बदल देने वाले पलों से गुजरती है.

पाकिस्तानी ड्रामा में दानिश तैमूर लीड रोल में हैं और शाह दाऊद का किरदार निभा रहे हैं. दानिश का अनमोल बलोच और नईमा बट के साथ इंटेंस ट्राइएंगल देखने को मिलेगा. सपोर्टिंग कास्ट में उस्मान पीरजादा, हारून शाहिद, यूसुफ बशीर कुरैशी, शाहनवाज जैदी, महमूद असलम और निदा मुमताज शामिल हैं. इस ड्रामा के प्रोड्यूसर अब्दुल्लाह कदवानी और असद कुरैशी है. निर्देशन सिराज उल हक ने किया है. ये हर पल जियो पर हर शुक्रवार और शनिवार रात 8 बजे आएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *