ईरान के कई शहरों में US की बमबारी, बुशहर से लेकर बंदर अब्बास तक धमाके; सिरिक में भी विस्फोट की आवाजें

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इन हमलों का मकसद ईरान की उन क्षमताओं को कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों पर हमले करने के लिए करता है.अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर बमबारी की है. दक्षिणी ईरान के शहर बुशहर और असलुयेह में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं. ईरान के सरकारी प्रेस टीवी के मुताबिक, रविवार सुबह बुशहर और असलुयेह में धमाके हुए.

वहीं ईरान की सरकारी मीडिया IRIB ने बंदर अब्बास और सिरिक में धमाकों की खबर दी है. जबकि मेहर न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि केशम आइलैंड पर धमाकों की आवाज सुनी गई. ईरान का न्यूक्लियर पावर प्लांट बुशहर शहर के बाहरी इलाके में है.

ये रिपोर्ट तब आई हैं जब अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान को निशाना बनाया है. जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हमला किया. IRGC ने दावा किया कि जहाज बिना इजाजत के रास्ते से स्ट्रेट पार कर रहा था.

‘कीमत तो चुकानी पड़ेगी’
ईरान पर हमलों पर US डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान ने गलत फैसला किया है और अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को हमले के लिए तैयार रहने के लिए कहा था.ईरान के कई शहरों में US की बमबारी, बुशहर से लेकर बंदर अब्बास तक धमाके; सिरिक में भी विस्फोट की आवाजेंअमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इन हमलों का मकसद ईरान की उन क्षमताओं को कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों पर हमले करने के लिए करता है.
Written by:
चंदन सिंह राजपूत
दुनिया से
जुलाई 12, 2026 07:01 IST
Published On
जुलाई 12, 2026 06:47 IST
Last Updated On
जुलाई 12, 2026 07:01 IST
Read Time:
3 mins
trusted source
Share
TwitterWhatsAppFacebookRedditEmail
ईरान के कई शहरों में US की बमबारी, बुशहर से लेकर बंदर अब्बास तक धमाके; सिरिक में भी विस्फोट की आवाजेंअमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं.NDTV
अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर बमबारी की है. दक्षिणी ईरान के शहर बुशहर और असलुयेह में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं. ईरान के सरकारी प्रेस टीवी के मुताबिक, रविवार सुबह बुशहर और असलुयेह में धमाके हुए.

वहीं ईरान की सरकारी मीडिया IRIB ने बंदर अब्बास और सिरिक में धमाकों की खबर दी है. जबकि मेहर न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि केशम आइलैंड पर धमाकों की आवाज सुनी गई. ईरान का न्यूक्लियर पावर प्लांट बुशहर शहर के बाहरी इलाके में है.

ये रिपोर्ट तब आई हैं जब अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान को निशाना बनाया है. जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हमला किया. IRGC ने दावा किया कि जहाज बिना इजाजत के रास्ते से स्ट्रेट पार कर रहा था.

‘कीमत तो चुकानी पड़ेगी’
ईरान पर हमलों पर US डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान ने गलत फैसला किया है और अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को हमले के लिए तैयार रहने के लिए कहा था.

आपके लिए और..
कौन हैं वो सांसद जिन्हें UN से आया बुलावा, संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर पहली बार देंगे भाषण
‘मेरे से ठीक से बात करो…’, स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच में हुआ बवाल, मेसी की रेफरी से हुई जोरदार बहस
ज‍िस IPS ने गरीबी से जूझकर नौकरी पाई, उसे क्यों ठुकराया? कच्‍चे में रहा पर‍िवार, 6th अटेम्प्ट में पास की UPSC

ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की हजारों मिसाइलें ईरान की ओर तनीं हैं और टारगेट लॉक्ड है. हालांकि ट्रंप ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वो ईरान की हिट लिस्ट में हैं और अगर उनकी हत्या हो जाती है तो अमेरिका सेना को निर्देश दिए जा चुके हैं कि ईरान को ऐसी बमबारी दिखाई जाए जो उसने कभी नहीं देखी हो.

होर्मुज की सुरक्षा पर चल रही थी मीटिंग, लेकिन…
इस हमले से पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और उनके ओमानी समकक्ष सैय्यद बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के आर्टिकल 5 के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के सुरक्षित रास्ते को पक्का करने के तरीकों पर चर्चा कर रहे थे. शनिवार को मस्कट में बातचीत के दौरान, अराघची ने अल बुसैदी से मुलाकात की और दोनों देशों के रिश्तों और इलाके के डेवलपमेंट का रिव्यू किया. लेकिन इससे पहले ही होर्मुज बंद कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *