NDA Meeting in Delhi Live Updates: भारत मंडपम में NDA सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं PM मोदीNDA Meeting in New Delhi to celebrate PM Modi’s 12 years of Govt LIVE: NDA नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा ने कहा कि आप सभी ने इस दिन को मेरे लिए सचमुच यादगार बना दिया है. मैं अभिभूत और बेहद आभारी हूं. ‘चरैवेति, चरैवेति’ (आगे बढ़ते रहो) के मंत्र का पालन करते हुए और इस राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखते हुए, मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन यह मुकाम हासिल कर पाऊंगा. सबसे लंबे कार्यकाल तक चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार सेवा करने का मौका मिलना, मैं इसे अपना परम सौभाग्य मानता हूं.
PM मोदी ने कहा कि इस अवसर पर NDA परिवार के सदस्यों ने एक प्रस्ताव भी पेश किया है. ये आप सबकी आत्मियता और उदारता है क्योंकि मैं इस यात्रा को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता हूं. ये हर दृष्टिकोण से हम सबकी सामूहिक उपलब्धि है. ये NDA के हर घटक दल की एक समान उपलब्धि है. इसलिए मैं इस प्रस्ताव को आप सभी को, भाजपा समेत हमारे NDA परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं.