Live Update News: मथुरा में संतों ने कारसेवा का ऐलान किया है. ऐसे में पुलिस ने मथुरा में अलर्ट जारी किया है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. संतों की तरफ से यह ऐलान पहले किया गया था.मथुरा में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. क्योंकि 9 अगस्त को संतों ने कारसेवा का ऐलान किया है. जिसके चलते यहां अयोध्या, काशी, प्रयागराज समेत दूसरे शहरों से भी संतों के पहुंचने की संभावना है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही थी. जिसके बाद संतों ने कारसेवा का ऐलान किया है. पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है. बता दें कि मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से पत्थर बुलवाए गए हैं. जिसकी पहली खेप मथुरा के चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंच गई है, आगे भी पत्थरों की और खेप राजस्थान से आएगी.