LIVE: तमिलनाडु में 5 बजे तक 82 % मतदान, बूथों पर लंबी-लंबी दिख रही कतारें, जानें हर अपडेट्स

Tamil Nadu Voting Live Updates: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज वोटिंग का दिन है. राज्य के 5.73 करोड़ वोटर 4023 उम्मीदवारों भाग्य का फैसला करेंगे. यहां जानिए तमिलनाडु विधनासभा चुनाव की वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स.amil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु में आज मतदान का दिन है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. लोगों में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है. अभी भी बूथों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें दिख रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि तमिलनाडु में इस बार बंपर वोटिंग होगी. तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में सुबह-सुबह ही रजनीकांत, कमल हासन, अजित कुमार जैसे कई बड़े एक्टर वोटिंग करते दिखे. इसके अलावा अभिनेता से राजनेता बने एक्टर विजय ने भी वोटिंग की. क्रिकेटर आर.अश्विन ने भी मतदान किया.

तमिलनाडु में ऐसे बढ़ती गई वोटिंग

सुबह 9 बजे तक- 17.69 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 बजे तक- 37.56 प्रतिशत मतदान
दोपहर 01 बजे तक- 56.81 प्रतिशत मतदान
दोपहर 3 बजे तक 70 % मतदान
5 बजे तक 82.24% मतदान
राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चुनावी मुकाबले में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (SPA) की प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रमुख पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) आमने-सामने हैं. द्रमुक जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं अन्नाद्रमुक पांच साल तक विपक्ष में रहने के बाद सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.

मुख्यमंत्री और द्रमुक के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि वह तमिलनाडु को दक्षिण एशिया में एक मॉडल राज्य में बदल देंगे जबकि अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से गलत व्यक्ति को न चुनने की अपील की है. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. वह चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं.