आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की हो. कुछ दिन पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी.भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व करने वाला मेरा बहुत अच्छा दोस्त है: ट्रंपआपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की हो. कुछ दिन पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी.
Edited by:
समरजीत सिंह
दुनिया से
अप्रैल 23, 2026 18:52 pm IST
Published On
अप्रैल 23, 2026 18:30 pm IST
Last Updated On
अप्रैल 23, 2026 18:52 pm IST
Read Time:
2 mins
Share
TwitterWhatsAppFacebookRedditEmail
भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व करने वाला मेरा बहुत अच्छा दोस्त है: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बताया महान देशNDTV
फटाफट पढ़ेंखबर का सार AI ने दिया. न्यूज टीम ने रिव्यू किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताते हुए इसके नेतृत्व की प्रशंसा की हैहाल ही में ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत कर द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा कीराष्ट्रपति ट्रंप ने पहले भी पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त और एक बहुत अच्छा इंसान बताया है
अन्य न्यूज़ ब्रीफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत एक महान देश है और इसका नेतृत्व मेरा बहुत अच्छा दोस्त कर रहा है.नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने बताया कि रिपब्लिकन नेता ने भारत के बारे में बहुत ही गर्मजोशी से बात की; उन्होंने भारत को एक महान राष्ट्र बताया और यह भी ज़िक्र किया कि भारत के नेता के साथ उनकी निजी दोस्ती है.ट्रंप ने कहा कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है.
बीते कुछ दिनों में ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की हो. कुछ दिन पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी. ईरान से जारी युद्ध के बीच हुए सीजफायर के दौरान इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इस बातचीत को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया था कि पीएम मोदी से उनकी अच्छी बातचीत रही और प्रधानमंत्री ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.
पहले भी बता चुके हैं पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त
राष्ट्रपति ट्रंप ने उस दौरान पीएम मोदी से बातचीत का जिक्र करते हुए लास वेगास में कहा था कि मेरी उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई. वह मेरे अच्छे मित्र हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं. हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. ट्रंप ने मोदी को फोन करके द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपने विचार साझा किए थे, जहां अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है.