IND vs ZIM LIVE Score, 3rd T20I: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम को आखिरी के 18 गेंदों में जीत के लिए 59 रनों की दरकार है, जो कि असंभव नजर आ रहा है.
India vs Zimbabwe LIVE Score, 3rd T20I LIVE Updates (भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर): जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम को आखिरी के 18 गेंदों में जीत के लिए 59 रनों की दरकार है, जो कि असंभव नजर आ रहा है. रायन बर्ल 40 गेंद में 48 और तडिवनाशे मारुमानी दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 17 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन है. इससे पहले हरारे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाने में कामयाब रही. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो निर्धारित ओवरों में 193 रन बनाने होंगे. भारत की तरफ से आखिरी मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. टीम की तरफ से उन्होंने कुल 49 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 165.30 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और चार छक्के देखने को मिले. उनके अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 और कैप्टन श्रेयस अय्यर 18 गेंद में 27 रन बनाने में कामयाब रहे. रिंकू सिंह ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया. (Live Scorecard)
तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 रिंकू सिंह, 7 सूर्यांश शेडगे, 8 रवि बिश्नोई, 9 अशोक शर्मा, 10 यश ठाकुर, 11 मयंक यादव
जिम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 बेन करन, 3 डिओन मेयर्स, 4 सिकंदर रज़ा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 वेस्ले मधेवेरे, 7 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 8 ब्रैड एवंस, 9 न्यूमैन न्यामहूरी, 10 वेलिंग्टन मसाकद्जा, 11 ब्रेसिंग मुजाराबानी