India A vs Sri Lanka A Live Score: 5 चौके, 5 छक्के, 454 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

India A vs Sri Lanka A Final Live Score Tri Series: दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए टीम ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए टीम ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. उनकी नजरें भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने पर है. बता दें, यह वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले आखिरी मैच हो सकता है. जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ीं थी तो सुपर ओवर को लेकर काफी ड्रामा हुआ था. मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों और वैभव सूर्यवंशी के बीच झड़प हुई थी. भारत को उस मैच में हार मिली थी. ऐसे में आज टीम इंडिया उस हार का बदला लेने के लिए बेकरार होगाी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया A: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर.

श्रीलंका A: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन.