IND vs SRI 2nd Test: श्रीलंका का अब बचना बहुत मुश्किल, आंकड़े लगा रहे मुहर, पुछल्लों के कारनामे ने दी उम्मीद

Sri Lanka vs India: श्रीलंकाई पुछल्लों ने पहली पारी में वह कारनामा किया, जो श्रीलंका इतिहास में सिर्फ तीसरी ही बार हुआ. और यह बात श्रीलंका के लिए उम्मीद जगाती हैIndia vs Sri Lanka: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका का बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. आंकड़े तो इस पर पूरी तरह मुहर लगा रहे है. मैच के चौथे दिन जैसी उम्मीद थी, भारत ने मेजबान टीम को शुरुआती घंटे में ही 290 रनों पर समेटकर उसे फॉलोऑान खेलने पर मजबूर कर दिया. पहली पारी में भारत ने 213 रन की बढ़त ली और जैसी पिच हो चली है, उसे देखते हुए श्रीलंका का पारी की हार टालना भी एक पॉजिटिव बात होगी. लेकिन इसके बावजूद जो आंकड़ों का इतिहास है, वो साफ कह रहा है कि श्रीलंका कोलंबो में सफाए से बिल्कुल भी नहीं बचेगा.

आंकड़े लगा रहे मुहर!
फॉलोऑन को लेकर श्रीलंका का इतिहास बहुत ही ज्यादा खराब रहा है. और अभी तक के टेस्ट सफर में उसे 27 टेस्ट मैचों में मिले फॉलोऑन में 24 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 3 मैच ड्रॉ छूटे हैं. अब आप ही बताइए कि जब इतिहास ऐसी तस्वीर दिखा रहो हो, तो कोलंबो में वर्तमान में क्या होगा. और अगर श्रीलंका किसी तरह मैच को ड्रॉ कराने में सफल हो जाता है, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं ही होगा.

इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
जहां श्रीलंकाई बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके, तो उसके पुछल्लों ने भारतीय बॉलरों के खिलाफ अच्छा मुकाबला किया. यह दूसरी बार था जब श्रीलंका अंतिम तीन जोड़ियों (8वें से 10वें विकेट) ने भारत के खिलाफ किसी टेस्ट पारी में 40 से अधिक ओवरों का सामना किया. इससे पहले उसके पुछल्लों ने साल 2010 में पी सारा ओवल में 54 ओवर बल्लेबाजी की थी. ऐसे में उसके पुछल्लों ने मेजबान टीम को कुछ तो उम्मीद दी ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *