2 फरवरी 1988 को रिलीज होनी थी फिल्म, लेकिन 1 फरवरी को ही बिक गए सारे टिकट, ये थी भारत की पहली फिल्म जिसके थे दो वीडियो कैसेट

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो न केवल अपने समय में धूम मचा चुकी हैं, बल्कि दशकों बाद भी अपनी छाप छोड़ रही हैं. ऐसी ही एक फिल्म है शहंशाह. जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि एडवांस बुकिंग और वीडियो कैसेट की दुनिया में भी रिकॉर्ड कायम किए. इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन की जबरदस्त वापसी को भी इतिहास बना दिया. शहंशाह की रिलीज की तारीख 12 फरवरी, 1988 तय की गई थी, लेकिन अमिताभ बच्चन के फैंस का उत्साह ऐसा था कि सिनेमाघरों में टिकटों की मांग को देखते हुए इसे एक दिन पहले रिलीज करना पड़ा. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने वह कमाल किया, जो हिंदी सिनेमा में पहले कभी नहीं हुआ था.

रिलीज से दो हफ्ते पहले यानी 1 फरवरी तक, शहंशाह के देशभर के सभी सिनेमाघरों के टिकट बिक चुके थे. ब्लैक मार्केट में टिकटों की बिक्री ने लाखों रुपये की कमाई की, जो उस समय अपने आप में एक रिकॉर्ड था. यह उत्साह अमिताभ बच्चन की सुपरस्टार छवि और उनकी फिल्मों के प्रति दीवानगी का प्रतीक था.