दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने आज प्रोटेस्ट किया. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद भवन तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे. इस दौरान कई जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.कॉकरोच जनता पार्टी का ‘संसद चलो’ मार्च हंगामा के बीच शुरू हुआ. ये मार्च संसद में मॉनसून सत्र की शुरुआत के बीच शुरू हुई. दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सुबह करीब 9 बजे संसद की ओर मार्च करने लगे. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका.
प्रोटेस्ट के दौरान पार्टी के समर्थक पार्लियामेंट की ओर मार्च कर रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज किया. लेकिन इसमें कुछ लोग घायल भी हुए.
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान झड़प के बाद हिरासत में लिए गए लोग छात्र नहीं हैं और उनकी पहचान सत्यापित की जा रही है. अधिकारियों ने हिंसा की जांच तेज कर दी है.
प्रोटेस्ट के दौरान आम आदमी को भी नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ी. एक ऑटो ड्राइवर ने एनडीटीवी को बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने ऑटो में तोड़फोड़ की.प्रदर्शन की वजह से कई हिस्सों में यातायात बहुत धीमा रहा. कुछ ही किलोमीटर का सफर तय करने में लोग घंटों तक फंसे रहे. सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए. इसमें कई आईपीएस भी शामिल हैं.
सीजेपी के प्रदर्शनकारी मेट्रो स्टेशन के अंदर दिखाई दिए. वहीं, प्रदर्शनकारियों को नारेबाजी करते हुए भी सुना जा सकता है. दिनभर जारी रहे इस प्रदर्शन में जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया.