Messi vs Yamal: फीफा वर्ल्ड कप खिताबी जंग से पहले फाइनल के वेन्यू पर मचा घमासान

FIFA World Cup Final: न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले मैच के सामने एक बड़ी चुनौती है जो बाकी सभी बातों पर भारी पड़ रही है और वह है स्टेडियम की पिच , जिसपर लगातार बयानबाजी हो रही है.Messi vs Yamal: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना की टीम का मुकाबला स्पेन के साथ होने वाला है. यह पहला मौका होगा जब वर्ल्ड कप फ़ाइनल में मौजूदा यूरोपियन और साउथ अमेरिकन चैंपियन टीमें आमने-सामने होंगी.इस मैच में सबकी नजर खासकर लियोनेल मेसी बनाम लैमिन यमाल पर है. लेकिन न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले मैच के सामने एक बड़ी चुनौती है जो बाकी सभी बातों पर भारी पड़ रही है. दरअसल, न्यू जर्सी स्टेडियम की पिच को लेकर बवाल मचा हुआ है.

ग्रुप स्टेज के दौरान खिलाड़ियों ने कई चिंताएं जताई थीं, ब्राजील के सुपरस्टार विनीसियस जूनियर ने न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम की पिट को लेकर अपनी राय दी थी और इसे ‘सूखा’ बताया था, जबकि फ्रांस के एड्रियन रैबियोट ने सवाल उठाया कि क्या इसे पिच कहा भी जा सकता है. फ्रांस के मैनेजर डिडिएर डेसचैम्प्स ने इसे ‘खास’ और ‘अलग’ बताया है.

विनीसियस ने TNT स्पोर्ट्स ब्राजील को बताया था, “मौसम और गर्मी की वजह से घास जल्दी सूख जाती है और खेल बहुत धीमा हो जाता है. यह बात उन्होंने मोरक्को के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 1-1 से ड्रॉ हुए मैच के बाद कही थी. उन्होंने यहां की पिच को लेकर कहा था. “हम अपनी लय नहीं बना पाते..इससे मुश्किलें आती हैं क्योंकि हम खेलना चाहते हैं।. हम गेंद को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाना चाहते हैं, और इससे हमारे खेल में रुकावट आती है. लेकिन हमें इसके हिसाब से ढलना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि पूरे टूर्नामेंट में ऐसा ही रहेगा. सभी को एक जैसी सतह पर खेलना होगा. ”

रैबियोट ने कहा, “पिच मुझे तो यह भी नहीं पता कि इसे पिच कह सकते हैं या नहीं, यह ज्यादा दातर आर्टिफिशियल सतह जैसी लग रही थी..काफी सख्त और कठोरॉ”फीफा ने न्यूयॉर्क शहर से सिर्फ 5 मील पश्चिम में स्थित 82,500 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम को टूर्नामेंट के आखिरी दो हफ्तों के लिए बुक किया है, जिससे रविवार को होने वाले शानदार फाइनल के लिए तैयारी का पूरा समय मिल सके. दिलचस्प बात यह है कि इस सतह पर खेले गए पिछले मैच में नॉर्वे ने ब्राजील को हराया था, जिसमें एर्लिंग हालैंड ने शानदार दो गोल किए थे.

वर्ल्ड कप के लिए फीफा की ओर से पिच डेवलपमेंट की देखरेख कर रहे एलन फर्ग्यूसन को उम्मीद है कि बरमूडा घास वाली सतह – जिसे ज्यादा तापमान में लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता के कारण चुना गया था, फ़ाइनल के दौरान चर्चा का विषय नहीं बनेगी.

इन चिंताओं के बावजूद, स्टेडियम की पिच को टूर्नामेंट की चौथी सबसे अच्छी पिच माना गया है, फर्ग्यूसन ने ‘द एथलेटिक’ को बताया, “हमें पता था कि न्यूयॉर्क में तापमान बहुत तेजी से बदल सकता है, मेरे पास ठंडे मौसम वाली घास लगाने का विकल्प था, जो ठीक रहता, लेकिन यह एक बहुत बड़ा जोखिम था जिसे मैं नहीं उठाना चाहता था,”

फर्ग्यूसन ने कहा, “पूरे टूर्नामेंट के दौरान, मेटलाइफ की पिच लगातार 16 पिचों में से चौथी सबसे अच्छी पिच साबित हुई है, हम सभी पिचों से बहुत खुश हैं, लेकिन खास तौर पर इस पिच से, क्योंकि इस पर सबसे ज़्यादा दबाव रहा है,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *