माही विज से तलाक के बाद जय भानुशाली ने बताया- मां के साथ रहती है बेटी तारा, डेटिंग लाइफ पर कहा- क्यों दुखती नस दबा रहे

जय भानुशाली ने कहा- बेटी तारा ज्यादातर मां माही विज के साथ रहती है, मैं इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा. टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की. पत्नी माही विज से आधिकारिक तौर पर अलग होने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है. साथ ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी मजेदार अंदाज में जवाब देकर फैंस का दिल जीता. दरअसल, जय भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (एएमए) सेशन रखा था. इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, “तारा किसके साथ रहती है?”

सिंगल होने पर दिया जय भानुशाली ने जवाब

इस सवाल का जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा, “तारा ज्यादातर अपनी मम्मी के साथ रहती है और कभी-कभी मेरे साथ भी रहती है.” इसी सेशन में एक अन्य फैन ने उनसे पूछा, “क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?” इस पर जय ने अपने खास कॉमिक स्टाइल में जवाब दिया, “क्यों दुखती नस दबा रहे हो… इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं.” जय भानुशाली के इस मजाकिया जवाब से साफ इशारा मिला कि फिलहाल वह सिंगल हैं. उन्होंने खुद की तुलना बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से की, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे चर्चित बैचलर्स में गिना जाता है.

जय भानुशाली और माही विज हुए अलग

बता दें कि जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी. इसी साल दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की घोषणा की. हालांकि, अलग होने के बावजूद, दोनों अपनी बेटी तारा की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उसके साथ बिताए खास पलों की झलक भी साझा करते रहते हैं. हाल ही में तारा अपनी मां माही विज के साथ दुबई घूमने गई थीं. वहीं, माही भानुशाली ने अपनी बेटी को मिनी कूपर कार भी गिफ्ट की, जिसकी काफी चर्चा हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *