बीते 60 सालों में ऐसा सिर्फ चार बार हुआ है जब किसी एक वर्ल्ड कप मैच में कोई खिलाड़ी पेनल्टी पर चूका हो, गोल किया हो और उसने असिस्ट भी किया हो.फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार देर रात फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया और लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. फ्रांस की जीत में किलियन एम्बाप्पे ने अहम भूमिका निभाई. पहले हाफ में पेनल्टी पर चूकने के बाद, फ्रांस के कप्तान ने दूसरे हाफ में मौका नहीं गंवाया और गोल दागा टीम को 1-0 से आगे किया. इसके बाद उन्होंने ओस्मान डेम्बेले को दूसरे गोल में असिस्ट किया. इस कारनामे के दम पर एम्बाप्पे ने लियोनेल मेस्सी के एक खास क्लब में जगह बना ली है.
फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में बीते 60 सालों में ऐसा सिर्फ चार बार हुआ है जब किसी एक ही मैच में कोई खिलाड़ी पेनल्टी पर चूका हो, गोल किया हो और असिस्ट किया है. इस लिस्ट में लियोनेस मेस्सी का भी नाम है, जिन्होंने तीन दिन पहले मिस्र के खिलाफ मैच में ऐसा किया था.
यह अनोखी कामयाबी सबसे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने 2006 वर्ल्ड कप में चेक रिपब्लिक के खिलाफ हासिल की थी. इसके बाद करीम बेंजेमा 2014 एडिशन में स्विट्जरलैंड पर फ्रांस की 5-2 की जीत के दौरान ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.
25वें मिनट में जब मोरक्को के डिफेंडर नौसेर मजराउई ने पेनल्टी एरिया के अंदर एम्बाप्पे को गिरा दिया, तो ऐसा लगा कि वे फ्रांस को शुरुआती बढ़त दिला देंगे. लेकिन, एक लंबे VAR रिव्यू के बाद, फ्रेंच स्टार की पेनल्टी गोलकीपर यासीन बूनू ने बचा ली. यासीन बूनू का अंदाजा सटीक रहा. हालांति, एम्बाप्पे ने 60वें मिनट में वापसी करते हुए 2026 वर्ल्ड कप का अपना आठवां और अपने करियर का 20वां वर्ल्ड कप गोल किया. सिर्फ़ छह मिनट बाद, उन्होंने ओस्मान डेम्बेले को मौका दिया, जिनके गोल ने फ्रांस की बढ़त को दोगुना कर दिया. यह तीसरी बार था जब उन्होंने एक ही वर्ल्ड कप मैच में गोल और असिस्ट किया. पिछले 60 सालों में सिर्फ़ लियोनेल मेसी ने ही पांच बार ऐसा किया है.
फ्रांस की तरफ से ओस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल किया. अब सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना मंगलवार को डलास में स्पेन या बेल्जियम में से किसी एक से होगा. एम्बाप्पे का 60वें मिनट में किया गया गोल उनके विश्व कप करियर का 20वां गोल था, जिससे वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी से सिर्फ एक गोल पीछे रह गए. डेम्बेले ने 66वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना पांचवां गोल किया.
कतर में 2022 में खेले गए सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को इसी स्कोर से हराया था. फ्रांस अब लगातार तीन विश्व कप के फाइनल में खेलने वाला तीसरा देश बनने की राह पर है.
एमबाप्पे ने इस साल के विश्व कप में अपना आठवां गोल करने के बाद अपनी बाहें फैलाकर चारों ओर चक्कर लगाया. बाद में चोट लगने की आशंका के चलते मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने स्टेडियम में मौजूद फ्रांस के प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस स्टार स्ट्राइकर के दाहिने टखने में चोट गई थी.
एमबाप्पे ने मैच के बाद कहा,”आराम करने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है जीत हासिल करना. जब तक हम जीत नहीं जाते, हम चैन से नहीं बैठेंगे. हम सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और बहुत खुश हैं, लेकिन अभी लंबा सफर तय करना बाकी है.”