श्रेयस अय्यर ने 80 रन की पारी खेलकर रचा इतिहास, बतौर कप्तान बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने

England vs India, 4th T20I: चौथे टी-20 में श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और टीम को संभालने में सफलता हासिल की. अय्यर ने शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी को संभाला𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗮𝘀 𝗜𝘆𝗲𝗿 record, IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अय्यर कप्तान के तौर पर सेना देशों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. कप्तान के तौर पर अय्यर का सेना देशों में यह दूसरा 50+ स्कोर है. वहीं, विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर टी-20 इंटरनेशनमल में सेना देशों के खिलाफ दो बार 50+ स्कोर करने में सफल रहे थे. वहीं, बतौर कप्तान सेना देशों में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर रोहित शर्मा ने किए हैं. रोहित ने 3 बार 50+ स्कोर करने का कारनामा किया है. वहीं, इसके अलावा अय्यर टी-20 में नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए 100 छक्का लगाने में सफल हो गए हैं.

बतौर भारतीय कप्तान SENA T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर
3 – रोहित शर्मा
2-विराट कोहली
2- सूर्यकुमार यादव
2 – श्रेयस अय्यर
कोहली की बराबरी
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज की सूची में अय्यर ने कोहली की बराबरी कर ली है. कोहली और अय्यर दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में 80 रन की नाबाद पारी खेली है.

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा स्कोर
80* – श्रेयस अय्यर Vs इंग्लैंड, ब्रिस्टल 2026
80* – विराट कोहली Vs इंग्लैंड, अहमदाबाद 2021
77* – विराट कोहली Vs इंग्लैंड, अहमदाबाद 2021
बता दें कि अय्यर 49 गेंद पर 80 रन बनाकर नाबाद रहे. अय्यक ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. अय्यर की पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए. अय्यर के अलावा भारत का कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया. भारत की ओर से वैभव ने 15 और अभिषेक ने 16 रन की पारी खेली, इसके अलावा ईशान किशन 4, शिवम दुबे23 गेंद पर 22 रन बनाए. सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि तिलक वर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे केवल 11 रन ही बना सके. किस्मत के इस धनी बने कप्तान श्रेयस अय्यर
इसके अलावा इस मैच में टॉस जीतकर अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अय्यर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. अय्यर ने लगातार छठे मुकाबले में टॉस अपने नाम है. इस मामले में वह विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं. टी20 फॉर्मेट के नव नियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के दौरे पर पहली बार भारतीय टीम की कमान संभाली. इसके बाद अय्यर ने इंग्लैंड के दौरे पर चेस्टर-ले-स्ट्रीट में टॉस जीता, लेकिन बारिश के चलते मैच बेनतीजा रहा. अगले मुकाबले में एक बार फिर अय्यर ने टॉस अपने नाम किया, लेकिन टीम इंडिया 4 विकेट से मुकाबला गंवा बैठी.ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में सिक्के का उछाल फिर से अय्यर के पक्ष में रहा, लेकिन भारत ने मैच 125 रन के बड़े अंतर से गंवा दिया था.

दुनिया के इकलौते कप्तान

“श्रेयस अय्यर दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने शुरुआती सभी छह टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगातार टॉस जीते हैं.”
अय्यर ने कप्तान के तौर पर भले ही सभी 6 टॉस जीते हैं, लेकिन अब तक टीम इंडिया को कोई जीत नहीं दिला सके हैं. अय्यर की कोशिश इस मैच जीतकर पांच मुकाबलों की सीरीज को 2-1 पर लाना होगा. भारत के पास अंतिम दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *