ऋतिक रोशन से तलाक के लिए सुजैन खान ने की थी 400 करोड़ की एलिमनी की डिमांड, बहन ने बताया सच, कहा- वह गोल्ड डिगर नहीं है

सुजैन खान की बहन फराह ने कई सालों से चली आ रही ऋतिक रोशन की 400 करोड़ एलिमनी की खबरों को लेकर खुलासा किया है. ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपनी 15 साल की शादी तोड़ने के फैसले से फैंस को झटका दिया था. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुजैन खान ने तलाक के लिए ऋतिक रोशन से 400 करोड़ रुपए की एलिमनी मांगी. हालांकि अब सुजैन कान की बहन और ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि सुजैन खान गोल्ड डिगर नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह खानदानी फैमिली से आती हैं और बहुत एलिगेंट हैं.

फराह खान ने ऋतिक रोशन और सुजैन के तलाक पर कही ये बात

विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फराह खान ने सुजैन खान और ऋतिक रोशन के तलाक पर कहा, सभी हैरान थे. काफी हंगामा हुआ था. लोगों की उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की राय थीं, लेकिन मुझे लगता है कि उन दोनों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला था. सब कुछ शांति से हुआ. मैं एक बात साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि कभी भी 400 करोड़ की एलिमनी की बात नहीं हुई थी. जब मैं ऑनलाइन लोगों को यह कहते हुए देखती हूं कि 400 करोड़ दिए गए और सुजैन और अमीर हो गईं, तो मुझे बहुत बुरा लगता है. मेरा मतलब है कि यह सरासर झूठ है. मेरी प्यारी बहन ने कुछ भी नहीं लिया.

एलिमनी पर बताया सुजैन खान की बहन ने सच

आगे उन्होंने कहा, हम ऐसे परिवार और ऐसी मां की बच्चे हैं, जिन्होंने हमें सिखाया कि मटिरियलिस्टिक चीजें जरुरी नहीं हैं. रिश्ते ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. इसलिए मेरी बहन ने कुछ भी नहीं लिया. यही वजह है कि आज अपने एक्स-हसबैंड ऋतिक और अपने एक्स-इन-लॉज पिंकी और राकेश रोशन के साथ उनका रिश्ता बहुत शानदार है. वे उन्हें बहुत प्यार करते हैं. मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत गरिमापूर्ण तरीके से बिहेव किया. वह ‘गोल्ड-डिगर’ नहीं हैं. वह बहुत शालीन हैं. वह एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह शालीन हैं और ऋतिक भी एक बेहतरीन इंसान हैं. उनका रिश्ता नहीं चल पाया, लेकिन मीडिया के लिए अपनी शादी को तमाशा बनाने की जरूरत नहीं होती. इसमें कोई एलिमनी नहीं थी. यह गलत और पूरी तरह से गलत बात है.फराह खान ने बहन को कहा था सच बताने को

फराह ने आगे बताया कि उन्होंने सुजैन को इन खबरों को गलत बताने के लिए कहा था. लेकिन उन्होंने हर वक्त मना किया. कहा, मैंने उसे कहा, तुम इन सबसे इंकार क्यों नहीं करती. वह कहती. मुझे परवाह नहीं कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. फराह. मुझे लगता है कि हम सब इसी तरह के हैं. मुझे जो करना है मैं वो करती हूं. जब तक आप मेरी जिंदगी में कोई वैल्यू नहीं लाते तब तक मैं जो करती हूं उससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए. और आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए.

ऋतिक और सुजैन के बारे में

ऋतिक रोशन और सुजैन खान बचपन के दोस्त थे और दिसंबर 2000 में दोनों ने शादी की. जबकि कुछ महीनों पहले ही ऋतिक रोशन ने कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था. कपल के दो बेटे ऋहान रोशन, जिनका जन्म 2006 में हुआ था और ऋदान रोशन है, जो 2008 में पैदा हुए हैं. कपल 2013 में आपसी सहमति से अलग हो गए थे. वहीं अब दोनों अच्छे दोस्त हैं और बच्चों के साथ वक्त बिताते नजर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *