दीपिका कक्कड़ की दोबारा होने वाली है सर्जरी? शोएब इब्राहिम ने शेयर की हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम ने पत्नी दीपिका कक्कड़ के सिस्ट की खबर आने के कई दिनों बाद उनकी सेहत को लेकर अपडेट शेयर की है. फैन्स के बीच कई दिनों से ये चिंता थी कि दीपिका की कोई सर्जरी होने वाली है.दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के लिए पिछले कुछ समय से मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले डॉक्टर्स ने दीपिका के रेगुलर चेकअप के दौरान दो नए सिस्ट दिखने की बात की. इसके बाद उनके ससुर को स्ट्रोक आया और वो ICU में भर्ती रहे. इधर उनकी हेल्थ अपडेट्स पर नजरें थीं हीं कि फैन्स के बीच दीपिका की सेहत को लेकर भी चर्चा होने लगी. अपने करीबी और चाहने वालों की टेंशन थोड़ी कम करने के लिए दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट शेयर की.

सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि दीपिका को सिस्ट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ सकती है. इस पर सफाई देते हुए शोएब ने कहा कि दीपिका को किसी सर्जरी की जरूरत नहीं है. इसके बजाए दीपिका की इम्यूमोथेरेपी ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है.

शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में दीपिका की ट्रीटमेंट और उनकी रिकवरी जर्नी के बारे में बात की. उन्होंने उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट्स शेयर की और बताया कि इम्यूनोथेरेपी का पहला सेशन हो चुका है. शोएब ने बताया कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी एचएन रिलायंस अस्पताल में चल रही है और इसके एक सेशन में 3 से 4 घंटे लगते हैं. अब मैं पापा से मिलने के लिए कोकिलाबेन अस्पताल जाउंगा. मुझे उम्मीद है कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी काम करेगी और वह ठीक होंगी.

शोएब ने सर्जरी से जुड़ी अफवाहों को भी रद्द किया. उन्होंने कहा, कई लोगों ये सवाल कर रहे हैं कि क्या दीपिका को कोई सर्जरी होने वाली है. लेकिन अभी तक डॉक्टर ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है. फिलहाल कोई सर्जरी नहीं हो रही है. बता दें कि शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन हैम्रेज के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अपने पिता की सेहत को लेकर बात करते हुए शोएब ने बताया कि उनके पिता रिकवर कर रहे हैं और उनकी सेहत दिन ब दिन बेहतर होती जा रही है. उनकी स्पीच और शरीर का राइट साइड जल्द ही रिकवर कर जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *