काला हिरण फिल्म पर सलमान खान का गुस्सा जायज? गवर्नर के डायरेक्टर ने बताया क्या है फिल्म मेकर की जिम्मेदारी

काला हिरण फिल्म को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं दिख रहा है. पहले तो फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अभी दूर दूर तक इसके सिनेमाघरों में आने के आसार नहीं दिख रहे.काला हिरण फिल्म को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. पहले फिल्म मेकर्स का कहना था कि फिल्म का सलमान से कोई लेना देना नहीं है. यह केवल एक सच्ची घटना पर आधारित है. अगर सलमान खुद को इसमें देखते हैं तो यह उनकी सोच है. इसके बाद फिल्म छोड़ चुके सोनू मिश्रा ने चौंकाने वाले दावे किए. उन्होंने बताया कि दो दिन की शूटिंग करने के बाद जब उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पढ़ा कि उन्हें मीडिया में सलमान खान के खिलाफ बोलना होगा तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी. सोनू का कहना था कि उन्होंने ये फिल्म सलमान के डर की वजह से नहीं बल्कि अपने उसूलों की वजह से छोड़ी थी. इससे साफ होता है कि फिल्म का कनेक्शन सलमान खान से तो था. बस पहले सीधे कहा नहीं जा रहा था और बाद में लोग सामने आने लगे.

सलमान खान ने फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की. उनका कहना था कि इस फिल्म के जरिए उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन किया गया है. इस मामले में 19 जून यानी कल सुनवाई होने वाली है. इससे पहले हमने इस बात को लेकर मनोज बाजपयी की फिल्म गवर्नर के डायरेक्टर चिन्मय मंडलेकर से बात की. ऐसा इसलिए क्योंकि पॉपुलर एक्टर ने अभी तक दो फिल्में डायरेक्ट की हैं और ये दोनों ही फिल्में इंस्पेक्टर जेंडे और गवर्नर दोनों ही रियल लाइफ से इंस्पायर्ड कैरेक्टर से हैं.

जवाब: इस सवाल के जवाब में चिन्मय ने कहा मुझे काला हिरण के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन एक बात मैं आपको बता दूं जब हमने इंस्पेक्टर जेंडे बनाई तो हम उनसे बातचीत की और बाकायदा उनसे परमिशन लेकर ये फिल्म बनाई. जिन लोगों से हम बात नहीं कर पाए उनके हमने नाम बदल दिए. इसी तरह गवर्नर फिल्म के मामले में जो उस वक्त के गवर्नर थे एस वेंकटरमणनन वो अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हमने उनकी बेटी से बात की. सभी नेताओं से बात की. हमने आरबीआई का भी नाम बदल दिया कि ताकि लोगों को लगे कि ये फिक्शन है. तो ये जिम्मेदारी हम पर है कि आप जिनके भी नाम हम इस्तेमाल कर रहे हैं जो भी दिखा रहे हैं उसके राइट्स हमारे पास हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *