सलमान खान के नए लुक ने चौंकाया, करीना कपूर और आमिर खान भी रह गए हैरान, फैंस को आई तेरे नाम की याद

लगान की 25वीं एनिवर्सरी इवेंट सितारों से भरा दिखा. जहां फैंस ही नहीं सेलेब्स भी सलमान खान के नए शॉर्ट हेयर लुक को देखकर हैरान रह गए. सलमान खान जहां जाते हैं फैंस का ध्यान खींच ही लेते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने आमिर खान की लगान के 25 साल पूरे होने के इवेंट में सेलेब्स का भी ध्यान खींच लिया. दरअसल, भाईजान नए शॉर्ट हेयर लुक के साथ इवेंट में पहुंचे. जहां उन्होंने पहले तो पैपराजी को पोज दिए. वहीं आमिर खान और करीना कपूर के साथ भी फोटो खिंचवाते हुए नजर आए. हालांकि आमिर और करीना भी सलमान खान का नया लुक देखकर हैरान रह गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं कुछ लोगों को सलमान खान के नए हेयर स्टाइल को देखकर गजनी और तेरे नाम जैसी फिल्मों की याद आ गई है.

सलमान खान का नया लुक

इवेंट में सामने आए वीडियो में सलमान खान बहुत छोटे छोटे बालों में नजर आ रहे हैं. वहीं ऑल ब्लैक आउटफिट में यह लुक उन पर जच रहा है, जिसके बाद फैंस सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या यह उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए है. एक फैन ने कमेंट में लिखा, वह गजनी बनकर क्यों घूम रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, तेरे नाम की याद आ गई. वहीं कई फैंस को सलमान खान का नया लुक काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते वह प्यार लौटा रहे हैं.

सलमान खान की बॉडीगार्ड तो आपको याद ही होगी, जिसमें करीना कपूर और सलमान खान अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलमान खान और करीना कपूर एक-दूसरे को गले लगाते हुए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उनके साथ आमिर खान भी मौजूद हैं. इसका वीडियो देखने के बाद फैंस को बॉडीगार्ड की याद आ गई हैं और वह इस रियूनियन को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. लगान के बारे में

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित आमिर खान खान की लगान 25वीं सालगिरह पर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था. फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर थी. फिल्म को ऑस्कर का भी नॉमिनेशन मिला था. वहीं 49वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में लगान ने 8 अवॉर्ड जीते थे, जिसमें बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नाम शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *