‘बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज कराओ’.. अखिलेश की पुत्री पर सोशल मीडिया टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में तत्काल एक्शन के निर्देश दिए हैं.
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए. मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. जैसे मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ. बेटी-बेटी होती है. उसके खिलाफ खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए.

अखिलेश जी अपने चेले-चपाटों को समझाओं: सीएम योगी
आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए. हम तो संस्कार में बले पले हैं, कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी गांव की बहन सबकी बहन. हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया. लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो पहले अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम कर लें. हमने तुरंत इस मामले में पुलिस को एक्शन के निर्देश दिए हैं.

‘अपने लोगों को संस्कारित कीजिए’
मुख्यमंत्री ने कहा दूसरों के प्रति टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग बहन और बेटियों के प्रति, बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों के प्रति और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं. इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है. अच्छा होगा उनको समझाओ. अगर नहीं समझे तो फिर हमें बता दो हम उन्हें अच्छे से समझा देंगे.

अखिलेश की बेटी पर हुई थी अभद्र टिप्पणी
पिछले दिनों यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर एक अभद्र टिप्पणी हुई थी. जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया था. शनिवार के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में आयोजित एक सभा के दौरान अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही है. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *