नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएगी सनी देओल और अक्षय खन्ना की इक्का, सामने आई रिलीज डेट

सनी देओल और अक्षय खन्ना को आमने सामने देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि दोनों नेटफ्लिक्स की इक्का में नजर आएंगे. बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल और अक्षय खन्ना को ओटीटी पर देखने के लिए तैयार हो जाइए. पिछले दिनों नेटफ्लिक्स की ओरिजनल फिल्म इक्का का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना आमने सामने नजर आए थे. लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने जानकारी दी है कि इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट सामने आते ही फैंस ने एक्साइटमेंट जाहिर करना शुरू कर दिया है.

10 जुलाई को आएगी इक्का

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए पोस्ट में 10 जुलाई रिलीज डेट बताई गई है. वहीं कैप्शन में लिखा गया, तारीख आ गई है. कानून के खेल में इक्का जल्द उतरेगा. देखें इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर. इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है. इक्का एक कोर्ट केस ड्रामा है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना आमने सामने नजर आएंगे. वहीं इसके साथ ही कुछ पुराने घाव खुलेंगे. अक्षय और सनी देओल के अलावा फिल्म में तिलोत्तमा शोम अहम किरदार में नजर आएंगी. फिल्म को अलकायमी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म सनी देओल का ओटीटी डेब्यू होने वाला है.

सनी देओल के बारे में

सनी देओल बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने 2023 में दमदार कमबैक किया है. उनकी गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. वहीं 691 रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. इसके बाद 2025 में उनकी फिल्म जाट आई, जो सेमी-हिट साबित हुई. वहीं 2026 में रिलीज हुई बॉर्डर 2 भी सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद अब फैंस की नजरें इक्का पर हैं.

अक्षय खन्ना के बारे में

अक्षय खन्ना बॉलीवुड में इन दिनों रहमान डकैत के नाम से चर्चा में हैं. दरअसल, धुरंधर में उन्होंने यह किरदार निभाया था, जिसके चलते उनकी काफी तारीफें हुईं. वहीं फैंस की नजरें अब उनकी अपकमिंग फिल्मों में टिकी हैं, जिसमें इक्का का नाम भी शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *