IND vs IRE: भारत के आयरलैंड दौरे पर छाए खतरे के बादल, टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, जानें क्यों

बेलफास्ट में भड़के दंगे की वजह से भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला टी20 इंटरनेशनल सीरीज खतरे में पड़ गया है.मौजूदा समय में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुका है. 13 जून से वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. इसके पश्चात भारतीय टीम यूके के लिए उड़ान भरेगी. जहां उसे आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. आयरलैंड दौरे का आगाज हुआ भी नहीं है कि आगामी दौरा खतरे में पड़ने लगा है. क्योंकि जहां भारतीय टीम को अपने दोनों मुकाबले खेलने हैं. वहां पर हिंसा भड़क गया है. जिसको लेकर आयरलैंड की तरफ से बयान भी साझा किया गया है.

बेलफास्ट में ही खेले जाएंगे मैच या दूसरी जगह होंगे शिफ्ट?
बेलफास्ट में भड़के दंगे के बाद हर किसी की नजर आयरलैंड क्रिकेट के ऊपर टिकी हुई है. फिलहाल यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि भारत और आयरलैंड के बीच खेली जानी वाली दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज बेलफास्ट में ही खेले जाएंगे या सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कहीं और शिफ्ट किया जाएगा. बीसीसीआई और आयरलैंड क्रिकेट इस पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है. खुदा न खास्ता यह सीरीज रद्द होता है तो वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंजतार भी बढ़ जाएगा.

रद्द हुआ इंटर प्रोविंशियल T20 फेस्टिवल
यहीं नहीं बेलफास्ट में भड़के दंगे के बाद लिस्बर्न में आयोजित होने वाले इंटर प्रोविंशियल T20 फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है. जिसकी पुष्टि बीते गुरुवार (11 जून 2026) को आयरलैंड क्रिकेट की तरफ से की गई. उस दौरान बताया गया था कि सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा.

आयरलैंड का क्रिकेट का बयान
चल रहे पूरे मामले पर आयरलैंड क्रिकेट कहना है , ‘क्रिकेट आयरलैंड उन इलाकों पर नजर गड़ाए हुए है जहां अशांति बनी हुई है. रविवार को खेले जाने वाले आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *