सूरत में महाराष्ट्र की दो बसें आपस में भिड़ गईं. इस दुर्घटना में एक बस पलट गई, जिसमें आग लग गई. इस दुर्घटना में 5 की मौत की खबर है.गुजरात में सूरत के बाद एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां महाराष्ट्र की दो बसें आपस में भिड़ गईं. इस दुर्घटना में अब तक 5 लोगों के मारेजाने की खबर है. दुर्घटना के बाद एक बस में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सूरत के बारडोली में उवा गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नंबर की दो बसें आमने-सामने आ रही थीं, तभी दोनों में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरस्त थी कि एक बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दूसरी पलट गई. पलटकर गिरी बस में आग लग गई है, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई है. बारडोली शहर की पुलिस भी मौके पर ही. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.