सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस ने ईरान ने सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का मनाया जश्न, लिखा- वो दिन आ गया

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद सेक्रेड गेम्स फेम एलनाज़ नोरौज़ी का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस खबर को अविश्वसनीय बताया है.ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मिसाइल हमले में हत्या की खबर सामने आने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है और पूरे इलाके में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अमेरिका और इजरायल की तरफ से किए गए इस हमले के बाद जहां एक तरफ कई देशों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं और शिया मुस्लिम समुदाय के बीच गहरा शोक छा गया है. वहीं दूसरी तरफ ईरान और दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों ने इसे ‘फ्री ईरान’ की दिशा में पहला कदम बताते हुए जश्न भी मनाया है. इसी बीच भारतीय सिनेमा में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी का सोशल मीडिया रिएक्शन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.

इंस्टाग्राम स्टोरी में ऐसा लिखा

एलनाज यहीं नहीं रुकीं. अगले दिन उन्होंने कई और स्टोरीज शेयर की जिनमें उन्होंने ईरान में मानवाधिकार उल्लंघन और बीते सालों के हालात को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वो रिवोल्यूशन को लेकर बात करती नजर आईं. एक और वीडियो में वो डांस करती दिखीं और कैप्शन में लिखा कि जब लेफ्टीज उनसे असहमत थे और अब उन्हें पता चल गया है कि वो सही थीं.तेहरान में जन्मीं एलनाज बचपन में ही जर्मनी चली गई थीं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. साल 2017 में उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया और इसके बाद ‘सेक्रेड गेम्स’ में नजर आकर इंडियन ऑडियंस के बीच लोकप्रिय हो गईं. इसके अलावा वो ‘अभय’, ‘मेड इन हेवन’, ‘जुगजुग जीयो’ और ‘मस्ती 4′ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं. साल 2023 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ से इंटरनेशनल डेब्यू किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *