बिना लाइफलाइन के KBC 18 के 15वें सवाल तक पहुंचे IIT-बॉम्बे टॉपर योगेश साहू, लेकिन 1 करोड़ के सवाल के लिए छोड़ा गेम, कहा- गलत तरीके से फ्रेम किया गया

KBC 18 में IIT-बॉम्बे टॉपर योगेश साहू 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने गेम छोड़ दिया. उनका कहना है कि सवाल पूछने के तरीके ने उन्हें कन्फ्यूज कर दिया. आखिर में वो 50 लाख रुपये जीतकर लौटे.नई दिल्ली:

कौन बनेगा करोड़पति 18′ के नए एपिसोड में ऐसा मोड़ आया कि दर्शक भी हैरान रह गए. छत्तीसगढ़ के रहने वाले 23 साल के IIT-बॉम्बे टॉपर योगेश साहू शानदार खेल दिखाते हुए 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए थे. उनकी समझ और कॉन्फिडेंस देखकर लग रहा था कि अब वो करोड़पति बन जाएंगे. लेकिन आखिरी सवाल आते ही उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला कर लिया. बाद में उन्होंने बताया कि उन्हें सवाल पूछने का तरीका सही नहीं लगा, इसलिए उन्होंने कोई रिस्क नहीं लिया और 50 लाख रुपये लेकर घर लौट गए.

1 करोड़ का सवाल बना कन्फ्यूजन

अमिताभ बच्चन ने योगेश से पूछा कि साल 1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी किस घोड़े ने जीती थी. सवाल के साथ चार ऑप्शन दिए गए थे. योगेश ने जवाब देने से पहले काफी सोचा, लेकिन उन्हें कोई जवाब पूरी तरह सही नहीं लगा. आखिर में उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला कर लिया.

 

गेम छोड़ने के बाद योगेश ने अपनी वजह भी बताई. उनका कहना था कि अगर सही जवाब ‘प्रिंसेस ब्यूटीफुल’ था, तो सवाल में घोड़े की जगह घोड़ी का जिक्र होना चाहिए था. इसी बात ने उन्हें सबसे ज्यादा उलझा दिया. उन्हें लगा कि सवाल का तरीका अलग होना चाहिए था, इसलिए उन्होंने अंदाजा लगाने से बेहतर गेम छोड़ना सही समझा.

बिग बी ने बताया सही जवाब

योगेश के गेम छोड़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने सही जवाब ‘प्रिंसेस ब्यूटीफुल’ बताया. जब योगेश से अंदाजा लगाने को कहा गया, तो उन्होंने ‘प्रिंस प्रदीप’ चुना. इस पर बिग बी ने समझाया कि सही जवाब वाली घोड़ी का नाम ही ‘प्रिंसेस ब्यूटीफुल’ था, इसलिए सवाल उसी तरह पूछा गया था. इसके बाद भी योगेश अपनी बात पर कायम रहे कि सवाल की भाषा उन्हें कन्फ्यूज करने वाली लगी.

18 लाख की नौकरी छोड़ चुना IAS का सपना

योगेश साहू सिर्फ KBC की वजह से नहीं, बल्कि अपने फैसलों की वजह से भी चर्चा में हैं. वो छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले हैं और IIT-बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के टॉपर रह चुके हैं. उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में करीब 18 लाख रुपये का पैकेज ठुकरा दिया था, क्योंकि उनका सपना IAS अफसर बनना है. अब वो UPSC की तैयारी में जुटे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *