Muhammad Waseem record in T20I: मोहम्मद वसीम ने अपनी 69 रन की पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मोहम्मद वसीम टी-20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
Muhammad Waseem record: UAE कप्तान मोहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) और सलामी बल्लेबाज अलीशान शराफू के अर्धशतकों के बाद जुनैद सिद्दिकी (23 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने यहां एशिया कप में ओमान को 42 रन से हराकर सुपर चार में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी. वसीम ने 54 गेंद में 69 रन बनाये और वह आखिरी ओवर में आउट हुए. वहीं शराफू ने 38 गेंद में 51 रन की पारी खेलकर यूएई को बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन तक पहुंचाया. (United Arab Emirates vs Oman, Asia Cup 2025)
मोहम्मद वसीम ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
मोहम्मद वसीम ने अपनी 69 रन की पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मोहम्मद वसीम टी-20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रोहित ने बतौर कप्तान T20I में 62 पारियों में कुल 1905 रन बनाए थे. वहीं, अब मोहम्मद वसीम ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 59 पारी में 2000 रन बना लिए हैं.

ऐसा कर मोहम्मद वसीम ने कोहली को भी कप्तान के तौर पर पीछे धकेल दिया है. वैसे, टी-20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है. बाबर ने 78 पारियों में कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए 2642 रन बनाए हैं.
टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (Most runs as a Captain in T20I)
2642 – बाबर आज़म (78)
2236 – एरॉन फिंच (76)
2153 – केन विलियमसन (74)
2000 – मुहम्मद वसीम (59)*
1905 – रोहित शर्मा (62)
1609 – गेरहार्ड इरास्मस (66)
1570 – विराट कोहली (46)
1566 – जोस बटलर (48)
इसके अलावा मोहम्मद वसीम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. वसीम T20I में सबसे कम गेंद खेलकर 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मोहम्मद वसीम ने केवल 1947 गेंद खेलकर 3000 रन बनाने में सफलता हासिल की है.

टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन तक पहुंचने वाले सबसे कम गेंदें (Fewest balls to reach 3000 runs in T20Is)
1947 – मुहम्मद वसीम*
2068 – जोस बटलर
2078 – एरॉन फिंच
2113 – डेविड वार्नर
2149 – रोहित शर्मा
2169 – विराट कोहली
2203 – मार्टिन गुप्टिल
2226 – पॉल स्टर्लिंग