शाहरुख खान के पुराने साथी का छलका दर्द- मैं अच्छा कर रहा था तो SRK ने मेरे सीन काट दिए! जोश फिल्म में थे साथ

शाहरुख खान के साथ जोश फिल्म में नजर आ चुके पुनीत वशिष्ठ ने हाल में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सेट पर उनके साथ हुई नाइंसाफी के बारे में बात की.नई दिल्ली:

पुनीत वशिष्ठ हिंदी फिल्मों के सबसे पॉपुलर सपोर्टिंग आर्टिस्ट में से एक हैं. उनकी यादगार फिल्मों में शाहरुख खान की जोश भी शामिल है. साल 2000 में आई इस फिल्म में पुनीत शाहरुख खान के करीबी लोगों में शामिल रॉनी के रोल में थे. मंसूर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पुनीत को काफी पसंद किया गया था. वह केवल बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी एक पॉपुलर सितारा थे. पुनीत शाहरुख खान के ईगल गैंग के मेंबर थे. वे शाहरुख खान के कैरेक्टर मैक्स के दोस्त और साइडकिक के तौर नजर आए. उन्होंने हाल ही में बताया कि फिल्म में उनका रोल कैसे काट कर छोटा कर दिया गया था.

दिल से दिल की बातें पर पूनम सचदेवा के साथ बातचीत में, पुनीत वशिष्ठ ने कहा, “शाहरुख खान एक एक्टर के तौर पर…एक एक्टर की औलाद के तौर पर मैं उनको डिसेक्ट कर सकता हूं. मैं उनको एक ग्रेट एक्टर नहीं बुलाऊंगा, लेकिन एक क्रिएटिव, एनर्जेटिक सुपरस्टार बोलता हूं. एंटरटेनिंग बंदा है. यह जो फेज देखा उन्होंने – यह एनर्जी, क्रिएटिविटी – हैट्स ऑफ.”

उन्होंने आगे कहा, “उस समय आउटसाइडर-इनसाइडर का नेपोटिजम का मुद्दा इतना आम नहीं था. अब हम जो देख रहे हैं अनन्या पांडे, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ के साथ वह तब है जब नेपोटिज्म ने सच में पकड़ बना ली है. उस समय बेंचमार्क सेट किए जा रहे थे, नेपोटिजम के बीज बोए जा रहे थे, लेकिन यह अभी तक हावी नहीं हुआ था.”

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

जोश को लेकर बात करते हुए पुनीत ने कहा, “जोश में काफी कुछ कट किया. मैंने शाहरुख भाई को ट्रेन किया है डांस में. वो मेरे एनर्जी से वाकिफ थे. जब मंसूर खान ऐसे शॉट लगाते थे, SRK अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते थे. SRK 10-फुट के जंप मारते थे, मैं अपने आप जंप मारता था तो मेरी 14-फुट की जंप होती थी. तो मेरे ऊपर ध्यान जा रहा था तो मुझे कट कर दिया. मैं उनकी जगह होता तो शायद मैं भी करता. पर मुझे नहीं लगता मैं वैसा हूं. तब तो एकदम निकल रहे थे, तो बीच में कोई भी आए तो कट, कट, कट – हलाल करो. मेरा बचपना भी था. जोश से मैंने बहुत कुछ पाया. आज भी लोग प्यार करते हैं. मैं 20 साल का था जब जोश किया था. चार महीने को होना था, साढ़े चार महीने लग गए. मेरी नासमझी यही थी कि मैंने जो खोया उस पर ध्यान दिया, न कि जो पाया उस पर.

उन्होंने आगे कहा, “तब जो वो ग्रुप बन रहे थे, नेपोटिजम के पेड़, वो लोग नहीं चाहते थे कि ये एनर्जी आए. तो वो ग्रुप्स या लॉबी ने मुझे बहुत अवॉइड किया. डिप्रेशन, शराब की लत – ये सब में घुस गया. टैलेंट था, कॉन्फिडेंस था, लेकिन इस्तेमाल नहीं हो रहा था, तो ये सब होता है. लेकिन अब भगवान जी की कृपा है – प्रोसेस था.

पुनीत वशिष्ठ की फिल्में

पुनीत वशिष्ठ ने ताल (1999), गायब (2004), फना (2006), और हैप्पी न्यू ईयर (2014) जैसी फिल्मों में और भी यादगार रोल किए हैं. वह टेलीविजन पर अपने काम के लिए ज्यादा जाने जाते हैं जहां उन्होंने बनूं मैं तेरी दुल्हन, लापतागंज, अदालत जैसे शो में और हाल ही में शिव शक्ति – तप त्याग तांडव में नारद के रोल में काम किया. वह 2015 में बिग बॉस 9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *