भारत के स्पिन जाल को लेकर बड़ा सवाल, यहां फंसा है ‘गंभीर’ पेंच, प्रबंधन समझेगा श्रीलंका का बड़ा इशारा?

ऐसा नहीं है कि डेढ़ महीने पहले श्रीलंका से मिले इशारे को गंभीर ने समझा नहीं होगा, लेकिन उनके सामने ऐसी समस्या है, जो उन्हें भ्रमित कर सकती है. देखते हैं कि वह फैसला क्या लेते हैं

Sri Lanka V/S Sri Lanka: अब जबकि श्रीलंका के खिलाफ गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने जा रही बहुत ही अहम दो टेस्ट मैचों की सीरीज (SL vs IND) से पहले कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने कई बड़े सवाल खड़े. जाहिर है कि भारत को घेरने के लिए श्रीलंका प्रबंधन ने अपनी धीमी पिचों पर स्पिन फ्रेंडली पिच बनाई हैं, तो ऐसे में भारत के सामने एक बड़ा सवाल यह भी है कि गंभीर की अपने स्पिन संयोजन को लेकर क्या प्लानिंग है? जितने मुंह, उतनी बातें! तमाम पूर्व दिग्गज भारत के स्पिन संयोजन को लेकर अलग-अलग सुझाव रहे हैं. इसमें श्रीलंकाई दिग्गज भी शामिल हैं, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर कन्फ्यूजन बना ही हुआ है कि भारत की गॉल टेस्ट की XI में शामिल होने वाले तीन स्पिनर कौन होंगे? इसमें प्रैक्टिस मैच में चार विकेट लेने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का चयन तो पक्का है, लेकिन यह किसी को समझ नहीं आ रहा कि बाकी दो में मानव सुथार (Mavan Suthar), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) होंगे या फिर पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए सारांश जैन (Saransh Jain) को मौका  मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

संयोजन का गंभीर पेंच? 

गंभीर एंड कंपनी के सामने पेंच यह फंसा है कि कुलदीप यादव को खिलाएं या नहीं? हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले गए तीन दिनी वॉर्म अप मैच में कुलदीव और मानव सुथार दोनों को ही दो-दो विकेट मिले थे, लेकिन कुलदीप यादव से दूसरी पारी में बॉलिंग नहीं कराई गई थी. तो क्या यह इशारा था यादव के लिए?

दूसरी ओर तमाम पंडित कुलदीप यादव को मौका देने की बात कर रहे हैं? लेकिन एक बड़ा पेंच यह फंसा है कि क्या भारतीय प्रबंधन का इलेवन में एक ही शैली के 3 स्पिनर (लेफ्ट-आर्म) खिलाना सही रहेगा.

हालांकि, कुलदीप यादव चाइनामैन बॉलर हैं और विविधता प्रदान करते है, लेकिन हैं, तो लेफ्टआर्म ही. वहीं, प्रबंधन की समस्या यह भी है कि वह प्रैक्टिस मैच में ऑफ स्पिनर सारांश जैन की नाकामी को कैसे लेता है?

पेंच सारांश का भी फंसा है!

अपनी टेस्ट कैप का इंतजार कर रहे और पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले सारांश जैन प्रैक्टिस मैच की पहल पारी में 11 और दूसरी पारी में 4 ओवर फेंके, लेकिन वह एक भी विकेट नहीं ले सके. और यह बात प्रबंधन के मन में संदेह पैदा कर सकती है, लेकिन इसी पहलू को लेकर श्रीलंकाई टीम ने भारत को इशारा पहले ही कर दिया है. अब गौतम गंभीर इसे कैसे लेते हैं, यह देखने वाली बात होगी

‘गंभीर एडं कंपनी’ समझेगी बड़ा इशारा?

भारतीय प्रबंधन को बड़ा इशारा (अगर लिया) तो वास्तव में श्रीलंका ने पिछले महीने 3 से 7 जुलाई के बीच विंडीज के खिलाफ अपनी जमीं पर खेले गए मैच से ही दे दिया था. यह मैच ड्रा छूटा था, लेकिन भारत के लिए नोट करने वाली बात यह थी कि विंडीज के खिलाफ खेली श्रीलंकाई इलेवन में कमिंडू मेंडिस, सोनाल दिनुशा और इसिथा विजेसुंदरा के रूप में तीन लेफ्टी बल्लेबाज खेले थे.

और अगर गॉल में भी यही स्थिति रहती है, तो इशारा साफ है कि आप एक ऑफ स्पिनर जरूर खिलाएं. लेफ्टी बल्लेबाजों के खिलाफ गेंद टप्पा पड़कर बाहर की ओर निकलती है. और यह साफ इन्विटेशन है कि आप ऑफ स्पिनर को XI का हिस्सा बनाएं. गेंद भारतीय प्रबंधन के पाले में है. क्या प्रबंधन सारांश जैन की प्रैक्टिस मैच में विफलता के बावजूद उन पर दांव लगाएगा??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *