ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की बेटी विविएन हटाएगी पिता का सरनेम, पर्सनल वजह से रखेगी सिर्फ मां का सरनेम

ब्रैडड पिट की बेटी ने उनका सरनेम हटाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इससे पहले भी उनके 3 बच्चे ऐसा कर चुके हैं.बच्चों के इन फैसलों ने एक बार फिर पूरे परिवार को सुर्खियों में ला दिया है.

हॉलिवुड के सबसे चर्चित कपल रहे एंजेलिना जोली जोली और ब्रैड पिट (Angelina jolie and brad pitt) के जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पहले उनकी बेटी जाहारा ने अपना नाम बदला था अब उसी के नक्शे कदम पर उनकी सबसे छोटी बेटी विविएन ब्रैड पिट जल्द ही अपने पिता के  सरनेम को छोड़ने वाली है.

विविएन हटा रही अपने माता पिता का सरनेम

पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, विविएन ने लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में इसके लिए याचिका दायर कर दी है, जिसके तहत वह पिता के सरनेम को हटा कर अपनी मां का सरनेम लगा रही है. यानी वह अपना कानूनी नाम विविएन मार्शेलिन जोली-पिट से बदलकर विविएन मार्शेलिन जोली करने का जा रही है. इसके लिए उन्होंने लॉस एंजेल कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है.

 2 नवंबर को होगी कोर्ट में सुनवाई

अमेरिकी पत्रिका के जरिए प्राप्त अदालती दस्तावेजों के अनुसार, विविएन ने अपने इस कदम का कारण निजी बताया है. इस याचिका पर कोर्ट 2 नवंबर को सुनवाई करेगा. यह कदम विविएन ने 18 साल की होने के कुछ ही समय बाद उठाया है. उनका और उनके जुड़वा भाई नॉक्स का जन्म 12 जुलाई 2008 को हुआ था.

6 बच्चों में से 3 ने अब तक छोड़ा पिट सरनेम

बता दें कि, दो साल पहले  एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी शिलोह ने 18 साल की होने के तुरंत बाद (मई 2024) अपने पिता का सरनेम छोड़ने के लिए भी आवेदन किया था. लगभग उसी समय, यह पता चला कि विविएन ने ब्रॉडवे म्यूजिकल ‘द आउटसाइडर्स’ के प्लेबिल में अपना नाम “विविएन जोली” दर्ज कराया था – यह एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसे उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था.

विविएन के अलावा, मैडॉक्स और ज़ाहारा ने भी इस साल ब्रैड पिट से अपने कानूनी संबंध तोड़ने का फैसला किया. मैडॉक्स ने अपना नाम बदलकर मैडॉक्स चिवान जोली रखने का अनुरोध किया, जबकि ज़ाहारा ने अपना नाम ज़ाहारा मार्ली जोली रखने की इच्छा जताई. उनकी सुनवाई 14 और 28 सितंबर को होनी है.

दो साल पहले  हो चुका है जोली और पिट का तलाक 

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने 23 अगस्त 2014 को फ्रांस में शादी की थी, लेकिन 2016 में अलग हो गए और 2024 में उनका तलाक हो गया था. हॉलिवुड के इस कपल के 6 बच्चे हैं, जिनमें तीन दोनों के और तीन गोद लिए हुए हैं. जिन्में मैडॉक्स चिवान, ज़ाहारा मार्ले (Zahara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *