‘बिना सोचे समझे फैसले नहीं लेता’ FIFA वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खत्म किया सस्पेंस

पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मैच से पहले रोनाल्डो की बहन से यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि यह उनका लास्ट डांस होगा.टोरंटो में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 32 मैच के शुरू होने से कुछ देर पहले, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन ने रियल मैड्रिड के पूर्व खिलाड़ी के भविष्य पर एक बड़ा खुलासा करके सनसनी मचा दी थी. 41 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में पुर्तगाल टीम के कप्तान रोनाल्डो अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. उनकी बहन ने बताया कि रोनाल्डो इस वर्ल्ड कप के आखिर में इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है. हालांकि, मुकाबले के बाद रोनाल्डो ने रिटायरमेंट पर सस्पेंस साफ करते हुए कहा कि वह टूर्नामेंट के बीच में इंटरनेशनल फुटबॉल से संभावित रिटायरमेंट पर कोई ‘लापरवाही’ वाला फैसला लेने के मूड में नहीं हैं.

क्रोएशिया के खिलाफ रोनाल्डो ने एक्शन में आते ही इतिहास रच दिया. वह नॉकआउट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने. रोनाल्डो ने इस मैच में अपने वर्ल्ड कप करियर का नॉकआउट का पहला गोल किया. इसके साथ ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप नॉकआउट में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने. पुर्तगाल की जीत के बाद फैंस ने राहत की सांस सी. क्योंकि उन्हें लगा कि यह स्टार कम से कम आज रात को संन्यास नहीं लेने वाला है.

राउंड ऑफ़ 32 में क्रोएशिया पर पुर्तगाल की रोमांचक 2-1 से जीत के बाद बोलते हुए, रोनाल्डो ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ़ टूर्नामेंट पर है और पुर्तगाल का कैंपेन खत्म होने के बाद ही वे अपने भविष्य पर कोई फ़ैसला लेंगे. फॉक्स स्पोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो ने कहा,”मैं बिना सोचे-समझे फ़ैसले नहीं लेता.” 41 साल के महान खिलाड़ी ने आगे कहा,”मैं टूर्नामेंट के बाद फ़ैसला करूंगा, अभी नहीं.”

क्रोएशिया पर 2-1 की जीत के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी टीम ने अपने पूर्व साथी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजलि दी. जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस दुर्घटना के एक साल पूरा होने पर पुर्तगाल टीम ने अपने पूर्व खिलाड़ी को याद किया.मैच के बाद रोनाल्डो ने डिओगो जोटा की नंबर 21 जर्सी पहनी और भावुक होकर आसमान की ओर इशारा किया. उनकी आंखों में आंसू थे और यह दृश्य खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था. रोनाल्डो ने बाद में ‘फॉक्स’ के साथ बातचीत करते हुए बताया कि टीम को मैच से पहले ही इस तारीख के महत्व का एहसास था और यह दिन उनके लिए सिर्फ एक फुटबॉल मैच नहीं था.

उन्होंने कहा कि यह बहुत खास और भावनात्मक पल था, क्योंकि टीम ने सिर्फ मैच नहीं जीता बल्कि एक ऐसे साथी की याद में जीत हासिल की जिसे वे बहुत प्यार करते थे. रोनाल्डो ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि जोटा हमेशा उनके साथ मौजूद हैं और टीम ने उन्हें सबसे अच्छे तरीके से श्रद्धांजलि दी है.

डिओगो जोटा पुर्तगाल के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक थे. उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 49 मैच खेले और 14 गोल किए. वह उस टीम का हिस्सा भी थे जिसने 2019 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता था. अपनी मौत से कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने इस जीत का जश्न अपने साथियों के साथ मनाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *