एंजेलिना जोली के दो और बच्चों ने हटाया पिता ब्रैड पिट का सरनेम, कानूनी तौर पर उठाया कदम

ब्रैड पिट के दो और बच्चों ने अपने नाम से उनका सरनेम हटाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इससे पहले भी उनके कुछ बच्चे ऐसा कर चुके हैं. एक के बाद एक सामने आ रहे इन फैसलों ने एक बार फिर पूरे परिवार को सुर्खियों में ला दिया है.दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाने वाले ब्रैड पिट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने परिवार की वजह से खबरों में हैं. हैरानी की बात ये है कि उनके अपने बच्चे एक-एक करके अपने नाम से “पिट” सरनेम हटा रहे हैं. पहले एक बच्चे ने ऐसा किया, फिर दूसरे ने और अब दो और बच्चों ने भी वही कदम उठा लिया है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि बच्चे अपने पिता के नाम से ही दूरी बनाना चाहते हैं. इसी सवाल ने हर किसी की दिलचस्पी बढ़ा दी है और अब इस परिवार की नई कहानी फिर लोगों के बीच चर्चा का कारण बन गई है.

अब दो और बच्चों ने उठाया बड़ा कदम

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैड पिट की बेटी जाहारा, 21, और बेटे मैडॉक्स, 24, ने कैलिफोर्निया की कोर्ट में अपने नाम से ‘पिट’ हटाने की अर्जी दी है. दोनों ने कहा है कि वो अपनी वजहों से ये बदलाव करना चाहते हैं. अगर कोर्ट मंजूरी दे देता है तो जाहारा का नाम सिर्फ जाहारा मार्ले जोली रह जाएगा. वहीं मैडॉक्स भी अपने नाम से ‘पिट’ हटा देंगे.

ये भी पढ़ें- आमिर खान का खुलासा, सोनम वांगचुक पर नहीं बनीं 3 इडियट्स, चतुर के बयान को कहा गलत

अब कोर्ट लेगा आखिरी फैसला

अमेरिका में नाम बदलने की एक फिक्स्ड प्रोसेस होता है. इसके जरिए लोगों को पहले अखबार में नोटिस देना पड़ता है. जाहारा और मैडॉक्स ने भी यही किया है. अगर तय समय तक कोई आपत्ति नहीं आती है तो कोर्ट आने वाले समय में इस पर आखिरी फैसला सुना सकता है.

थम रही कपल की लड़ाई

ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने 2014 में शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए. 2024 में उनका तलाक पूरा हो गया, लेकिन फ्रांस की एक वाइनरी को लेकर दोनों के बीच कोर्ट का मामला अब भी चल रहा है. इसी बीच बच्चों के इस फैसले ने एक बार फिर सबका ध्यान उनकी फैमिली की तरफ खींच लिया है.पहले भी बच्चे कर चुके हैं ऐसा

ये पहली बार नहीं है जब ब्रैड पिट के किसी बच्चे ने ऐसा कदम उठाया हो. इससे पहले बेटी शिलोह भी अपने नाम से ‘पिट’ हटाने की अर्जी दे चुकी हैं. वहीं बेटी विविएन ने भी 2024 में एक थिएटर शो के दौरान अपने नाम के साथ सिर्फ “जोली” लिखा था. लगातार सामने आ रहे इन फैसलों के बाद लोग अब ये सोच रहे हैं कि आखिर इस परिवार की दूरियां कब खत्म होंगी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ब्रैड पिट के एक्स वाइफ एंजेलिना जोली के साथ 6 बच्चे मैडॉक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह और जुड़वां बच्चे नॉक्स और विविएन हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *