आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा के बीच जुनैद खान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पापा से रिलेशनशिप एडवाइस के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी पिछले दिनों चर्चा में रही क्योंकि यह एक्टर की तीसरी शादी है. इससे पहले उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा खान हैं. वहीं दूसरी शादी किरण राव से हुए, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है. वहीं तीसरी शादी गौरी स्प्रैट से हाल ही में हुई है, जिनका पहली शादी से एक बेटा है. इन सबके कारण आमिर खान के रिश्तों की खूब चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. लेकिन इस बीच एक पुराना वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें जुनैद खान पापा के बारे में कहते हैं कि वह रिलेशनशिप में फेलियर हैं.
जुनैद खान का पुराना वीडियो वायरल
हॉटरफ्लाई को दिया एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान डेटिंग और रिलेशनशिप पर पेरेंट्स से सलाह लेने पर रिएक्शन देते हैं और कहते हैं, डैड से रिलेशनशिप एडवाइस तो मैं कम ही लेता हूं. इसीलिए वह कहते रहते हैं कि उसके बच्चे उसकी सुनते ही नहीं हैं. ज्यादातर बात मैं अपनी मां से करता हूं. शायद मैं 17 या 18 का होगा और हम सब साथ में थे. अचानक मेरे पापा ने कहा, जुनैद हमें बात करनी चाहिए. तो मैंने कहा, कैसी टॉक. मैं जानता था कि वह किस बारे में बाच कर रहे हैं. लेकिन मेरी मां ने कहा, वह 17 साल का है और वह बातें कब की हो चुकी हैं. आमिर खान ने की तीसरी शादी
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली थी. रीना दत्ता और किरण राव के बाद यह आमिर खान की तीसरी शादी है. आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं- अभिनेता जुनैद खान और इरा खान. साल 2002 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की. इस शादी से उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ. हालांकि, साल 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया.
जुनैद खान के बारे में
जुनैद खान ने एक्टिंग डेब्यू नेटफ्लिक्स की विवादित फिल्म महाराज से डेब्यू किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था. हालांकि उनके एक्टिंग डेब्यू के जैसा रिएक्शन बॉलीवुड डेब्यू को नहीं मिला. वह खुशी कपूर के साथ लव यापा में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. वहीं दूसरी फिल्म एक दिन, जिसमें वह साई पल्लवी के साथ दिखे. वह भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.