Box Office: सैटर्डे को पेद्दी 100 करोड़ पार, दूसरे दिन है जवानी तो इश्क होना है ने की बंदर से कई गुना कमाई

Box Office: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पेद्दी ने 100 करोड़ पार का कलेक्शन भारत में कर लिया है. जबकि है जवानी तो इश्क होना है ने बॉबी देओल की बंदर से कई ज्यादा कमाई की है. Peddi Hai Jawani To Ishq Hona Hai & Bandar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 3 फिल्मों की चर्चा सुनने को मिल रही है, जिसमें राम चरण की पेद्दी, वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की बंदर का नाम शामिल है. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग अपने नाम की थी. वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ गई है. वहीं सैटर्डे विनर जहां पेद्दी बनी है तो है जवानी तो इश्क होना है ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई अपने नाम की है. लेकिन कौन किससे आगे निकला यह हम आपको बताते हैं.

पेद्दी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 350 करोड़ की पेद्दी की शनिवार के कलेक्शन के साथ कमाई भारत में 125.25 करोड़ हो गई है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 28.85 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने 9,019 शोज से हासिल किया, जो पहले दिन 51 करोड़, दूसरे दिन 26.90 करोड़ के मुकाबले कम है. वहीं 18.50 करोड़ प्रीव्यू शोज मिलाकर फिल्म ने भारत में 149.07 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 191.07 करोड़ तक पहुंची है.

है जवानी तो इश्क होना है का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

दूसरे दिन सैकनिल्क के अनुसार, है जवानी तो इश्क होना है ने 7.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि पहले दिन यह आंकड़ा 7.5 करोड़ था. इसी के साथ भारत में नेट कलेक्शन 17.75 करोड़ हो गया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 17.70 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 23.20 करोड़ तक पहुंचा है. बंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

दूसरे दिन बंदर ने रफ्तार पकड़ी है. सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन 50 लाख का कलेक्शन करने के बाद भारत में 95 लाख का कलेक्शन फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को हासिल किया है. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 1.45 करोड़ हुआ है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1.74 करोड़ ही पहुंच पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *