अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमला रोकने पर सहमत, कतर में होगी होर्मुज पर बैठक- टीम ट्रंप का दावा

अमेरिका और ईरान के बीच अभी समझौते के बाद सीजफायर लागू हुए 11 दिन ही हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ओर से हमले किए गए हैं.अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमला रोकने पर सहमत, कतर में होगी होर्मुज पर बैठक- टीम ट्रंप का दावाअमेरिका और ईरान के बीच अभी समझौते के बाद सीजफायर लागू हुए 11 दिन ही हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ओर से हमले किए गए हैं.

फटाफट पढ़ेंहाइलाइट्स
अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं. सीजफायर के बावजूद दोनों के बीच एक दूसरे पर हमले के एक दिन बाद यह सहमति बनी है. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी है. इसके अलावा दोनों पक्ष मंगलवार को कतर की राजधानी में मिलेंगे भी ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपने विवाद को सुलझा सकें. खबर लिखे जाने तक अभी यह साफ नहीं है कि इस मामले पर ईरान का आधिकारिक रुख क्या है.

एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने भी एक्सियोस को बताया कि दोनों पक्ष “फिलहाल” पीछे हट जाएंगे और बातचीत जारी रहने के दौरान होर्मुज में जहाज बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों और मामले की जानकारी रखने वाले एक तीसरे सूत्र, दोनों ने कतर में हुई मंगलवार की बैठक की पुष्टि की.

बता दें कि अभी दोनों देशों के बीच सीजफायर को 11 दिन ही हुए हैं और यह पहले से ही कमजोर स्थिति में है. वजह है कि दोनों तरफ से फिर से हमले शुरू हो गए हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध दोबारा शुरू करने और काम पूरा करने की धमकी दी है. उन्होंने फिर से ईरान को नक्शे से खत्म करने की धमकी दी है. वहीं, ईरान ने चेतावनी दी कि अगर सीजफायर का उल्लंघन हुआ, तो सारी कूटनीतिक बातचीत पूरी तरह रोक दी जाएगी.

इस रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस को बताया, “हमने सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है. यहां उन्होंने ‘काइनेटिक एक्टिविटी’ रोकने टर्म का इस्तेमाल किया, इस शब्द का इस्तेमाल सैन्य हमलों और दूसरी तरह की आक्रामक कार्रवाइयों के लिए किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *