Video: 12 करोड़ वाली फेरारी से जा रहे थे हार्दिक पंड्या, तभी चेकिंग के लिए पुलिस ने रोकी कार, जानें फिर क्या हुआ ?

Hardik Pandya Drives ₹12 Crore Ferrari video: आईपीएल से पहले हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वो 12 करोड़ की फेरारी कार को खुद चलाते हुए नजर आ रहे हैं.Hardik Pandya Drives ₹12 Crore Ferrari: हार्दिक पंड्या का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हार्दिक अपनी 12 करोड़ वाली फेरारी कार से मुंबई की सड़कों पर कहीं जा रहे थे. तभी पुलिस वालों ने उनकी कार को चेकिंग के लिए रोक दिया. इसके बाद जो कुछ हुआ वह चर्चा का विषय है. दरअसल, हुआ ये कि जैसे ही पुलिस ने इस महंगी कार को चेकिंग के लिए रोका, तो पहले तो पुलिस समझ नहीं पाए कि अंदर हार्दिक बैठे हैं .ऐसे में जब पुलिस वाले ने कार के अंदर हार्दिक को देखा तो वह एकदम से मुस्कुराए और बोले.. ओके साब ठीक-साब चलो साब जाओ साहब .. पुलिस वालों ने हार्दिक से हाथ मिलाई और उन्हें जाने दिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं.

12 करोड़ की है फेरारी 12 सिलेंडर सुपरकार
Ferrari 12Cilindri, पंड्या के लग्ज़री गाड़ियों के कलेक्शन में शामिल हुई सबसे नई गाड़ियों में से एक है और यह फरारी की सबसे खास ग्रैंड टूरर गाड़ियों में से एक है. इस मॉडल में नैचुरली एस्पिरेटेड 6.5-लीटर V12 इंजन लगा है जो 830 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है और 340 kmph से ज़्यादा की रफ़्तार तक पहुंचने में सक्षम है.इस कार में एक आधुनिक डुअल-कॉकपिट इंटीरियर लेआउट भी है जिसमें एडवांस्ड डिजिटल डिस्प्ले लगे हैं, जो परफ़ॉर्मेंस और डिज़ाइन पर ब्रांड के खास ध्यान को दिखाता है. पंड्या की यह खरीदारी उनके क्रिकेट के मैदान से बाहर के सफ़र में एक और अहम पड़ाव है, जो भारतीय क्रिकेट की सबसे जानी-मानी हस्तियों में से एक के तौर पर उनके बढ़ते कद को दिखाता है.बता दें कि फेरारी 12 सिलेंडर सुपरकार की कीमत 12 करोड़ रिपोर्ट की गई है .

आईपीएल में हार्दिक से काफी उम्मीदें
आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है, हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस छठी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी.