US Attack on Venezuela Live Updates: वेनेजुएला में अमेरिका ने ऑपरेशन चलाकर पूरी दुनिया को सन्न कर दिया. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस इस समय अमेरिका में हैं और दोनों को सोमवार, 5 जनवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.अमेरिका ने जिस तरह से वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई की और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया, इसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. निकोलस मादुरो के लिए सोमवार, 5 जनवरी (भारतीय समयानुसार) का दिन बहुत बड़ा होने वाला है. निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस सोमवार को अदालत में पेश होंगे. दूसरी तरफ वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति बना दिया गया है. हालांकि अमेरिका का यह क्लियर प्लान है कि वो वेनेजुएला पर अपना कंट्रोल पूरी तरह बरकरार रखेगा और ऐसी सरकार ही वहां चलने देगा जो ट्रंप के हिसाब से सही हो. ट्रंप ने वेनेजुएला को धमकी दी है कि अगर अंतरिम राष्ट्रपति सही काम नहीं करती हैं तो उन्हें मादुरो से बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. वेनेजुएला पर फिर से अटैक किया जा सकता है.
अमेरिकी अधिकारियों ने भी कहा कि वाशिंगटन ने कैरेबियन में 15,000-मजबूत बल रख रहा है और अगर वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो वह नए सिरे से सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है.
दूसरी तरफ ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि वेनेजुएला के बाद कोलंबिया का नंबर हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि कोलंबिया को “एक बीमार आदमी चला रहा है” और उन पर कोकीन का उत्पादन करने और अमेरिका को बेचने का आरोप लगाया है. जब एक रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि क्या इसका मतलब है कि कोलंबिया में भी अमेरिका सैन्य ऑपरेशन करेगा, तो राष्ट्रपति ने कहा: “यह मुझे अच्छा साउंड कर रहा है.”
यहां पढ़िए वेनेजुएला में अमेरिका के सैन्य ऑपरेशन से जुड़ी हर बड़ी खबर का लाइव अपडेट.