US Venezuela Tension Live Updates: वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई पर भारत ने जताई चिंता, चीन ने रख दी ये मांग

US Venezuela Tentions: अमेरिका के फाइटर विमानों ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर हमला किया है. वेनेजुएला ने अमेरिका पर अपने कई राज्यों में असैन्य और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले करने का आरोप लगाया है. काराकस में धमाके 30 मिनट से भी कम समय में हुए.US Venezuela Tentions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेनेजुएला मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि उनके निर्देश पर आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की सैन्य शक्ति का जबरदस्त इस्तेमाल करते हुए वेनेजुएला की राजधानी में एक असाधारण सैन्य अभियान चलाया गया. ये हमला इतना जबरदस्त था, जैसा लोगों ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा. उन्होने इसे अमेरिकी इतिहास में सैन्य ताकत और सक्षमता के सबसे आश्चर्यजनक और प्रभावशाली उदाहरण में से एक बताया. ट्रंप ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि अमेरिका वेनेज़ुएला को तब तक चलाएगा, जब तक कि एक उचित और विवेकपूर्ण सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता. हालांकि भारत ने वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की है.