US Israel-Iran conflict Live Updates: अमेरिका और इजरायल के एक संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद ईरान और पश्चिमी ताकतों के बीच सीधा सैन्य संघर्ष शुरू हो गया है. ईरान ने आधिकारिक तौर पर ‘युद्ध की स्थिति’ की घोषणा करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है.US, Israel Attack Iran Live Updates: ईरान युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इजरायल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट की आग को बेकाबू कर दिया है. एक और इजरायल और अमेरिका ईरान में मिसाइल अटैक कर रहा है वहीं ईरान भी जमकर पटलवार कर रहा है. ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी के उन देशों को भी टारगेट किया है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं. ईरान की मिसाइलों ने दुबई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों के आसमान को लाल कर दिया है, तो उधर व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त आदेशों ने युद्ध की दिशा बदल दी है. इस तनाव का सीधा असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और मिडिल ईस्ट में CBSE की परीक्षाएं तक टाल दी गई हैं. ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए एनडीटीवी इंडिया के साथ.
ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट्स
ईरान का दावा: 27 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला.
बड़ी क्षति: दुबई और ओमान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, शेयर बाजार बंद.
अमेरिका की चेतावनी: राष्ट्रपति ट्रंप ने और भी घातक हमलों के संकेत दिए.
भारतीयों के लिए अलर्ट: विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है. CBSE परीक्षाएं स्थगित.