Israel Iran War: इजरायल और अमेरिका ने आज ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला बोला है. ईरान की राजधानी तेहरान, खोर्रमाबाद, कौम और इस्फहान जैसे शहरों को निशाना बनाया है. ईरान ने भी जवाबी मिसाइल हमले में इजरायल के हाइफा, तेल अवीव और गैलिली जैसे शहरों पर निशाना बनाया है.US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है. ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई. इजरायल के रक्षा मंत्री ने इसकी पुष्टि दी है. ईरान की राजधानी तेहरान के अलावा कौम, हाइफा, खोर्रमाबाद और इस्फहान पर मिसाइलें दागीं. ईरान सरकार के कुछ कार्यालयों पर भी हमला हुआ है. इसके जवाब में ईरान ने भी ताबड़तोड़ मिसाइलें दागकर इजरायली शहरों तेल अवीव, हाइफा, गैलिली आदि को निशाना बनाया है. इजरायली नागरिकों को शेल्टरों के पास रहने को कहा गया है. इस हमले में अमेरिका भी साथ था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देंगे.
ईरान पर इजरायल के अटैक की 5 बड़ी बातें
इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला किया.
इजरायल ने अगले कुछ दिनों तक ईरान पर हमला करता रहेगा.
हमले के बीच इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.
इजरायल ने ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया.