T20 World Cup Semifinal Scenario: भारत की हार और वेस्टइंडीज की जीत के बाद वर्ल्ड कप में उथल पुथल, जानें कौन पहुंचेगा समीफाइनल में

T20 World Cup Semifinal Scenario for India: दो बार की चैंपियन विंडीज़ अचानक बेहद ख़तरनाक नज़र आने लगी है. टीम इंडिया के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचना अब आसान नहीं रहा है.T20 World Cup 2026: मौजूदा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले. श्रीलंका और ज़िंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकार टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया तो यूरोप से आई इटली की टीम ने नेपाल को शिकस्त दे दी. नेपाल ने इंग्लैंड को नोकों चने चबवा दिए तो दक्षिण अफ़्रीका को अफ़ग़ानिस्तान को हराने के लिए डबल सुपर ओवर का मैच खेलना पड़ा. इसके साथ ही कौन-सी टीम सेमीफ़ाइनल मैच कहां खेलेगी ये तस्वीर भी साफ़ हो गई है.

दो बार की चैंपियन विंडीज़ हो गई ख़तरनाक!
सुपर-8 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत की दक्षिण अफ़्रीका के हाथों अहमदाबाद में हार फ़ैन्स के लिए सरप्राइज़ से कम नहीं थी. इधर वेस्ट इंडीज़ ने ज़िंबाब्वो के ख़िलाफ़ 6 विकेट पर 254 रन बनाए और अफ़्रीकी टीम को 107 रनों से रौंद दिया. सुपर-8 में अब विंडीज़ की टीम ग्रुप-1 में टॉप पर है. दो बार की चैंपियन (2012, 2016) विंडीज़ टीम अचानक ख़िताब की बेहद मज़बूत दावेदार नज़र आने लगी है. इससे पहले विंडीज़ टीम ने ग्रुप मैचों में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल को शिकस्त दी. सुपर-8 के पहले मैच में ज़िंबाब्वे को धूल चटाया. विंडीज़ टीम 26 फरवरी को द.अफ़्रीका से (अहमदाबाद में) और 1 मार्च को भारत से (ईडन गार्डन्स) पर टक्कर लेगी.

दो बार की चैंपियन विंडीज़ अचानक बेहद ख़तरनाक नज़र आने लगी है. टीम इंडिया के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचना अब आसान नहीं रहा है. टीम इंडिया को अगले दोनों मैच (26 फ़रवरी को ज़िंबाब्वे से चेन्नई में और 1 मार्च को विंडीज़ से कोलकाता में) में कड़ी मशक्कत करनी होगी. वरना सबकुछ गणितीय समीकरणों पर लागू हो जाएगा.

सुपर-8 के ग्रुप में 8 टीमों का हाल

ग्रुप-1 खेले जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रनरेट
वेस्ट इंडीज़ 1 1 0 0 2 5.350
द.अफ़्रीका 1 1 0 0 2 3.880
भारत 1 0 1 0 0 -3.880
ज़िंबाब्वे 1 0 1 0 0 -5.350
ग्रुप-2 खेले जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रनरेट
इंग्लैंड 1 1 0 0 2 2.550
न्यूज़ीलैंड 1 0 0 1 1 –
पाकिस्तान 1 0 0 1 1 –
श्रीलंका 1 0 1 0 0 -2.550
किस टीम के सेमीफ़इनल में पहुंचने के ज़्यादा चांस
ग्रुप-2 में पाकिस्तान के लिए भी सेमीफ़ाइनल पहुंचना आसान नहीं रहा. ग्रुप-2 के दो मैच बेनतीजा रहे हैं. ऐसे में ग्रुप-2 में सिर्फ़ इंग्लैंड सो सुपर-8 में 2 अंक हासिल हैं. ऐसे में ग्रुप-2 की तीन टीमों पाकिस्तान, न्यज़ीलैंड और श्रीलंका में फिलहाल कड़ी टक्कर नज़र आ रही है. इंग्लैंड थोड़ी बेहतर हालत में है. भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंच भी जाती हैं तो मुमकिन है कि इनकी टक्कर फ़ाइनल में हो या कभी नहीं हो. सेमीफ़ाइनल-1 का आयोजन 4 मार्च को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है जबकि सेमीफ़ाइनल-2 का आयोजन 5 मार्च को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में होना है. लेकिन ESPNcricinfo के मुताबिक आईसीसी ने उन्हें जानकारी दी है कि सेमीफ़ाइनल-1 के मैच कोलंबो या कोलकाता में हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *